पटना : पटना जिले के अतिमहत्वपूर्ण अनुमंडल बाढ़ नगर स्थित चर्चित आर्टिरियल कंप्यूटर शिक्षण संस्थान परिसर में भारत विकास परिषद की विवेकानंद शाखा द्वारा एक भव्य अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलन कर बाढ़ विधायक डॉ. सियाराम सिंह, बख्तियारपुर विधायक अरुण कुमार शाह तथा जिला संघ कार्यवाह सह प्रसिद्ध शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अंजेश कुमार ने संयुक्त रूप से किया।
इस अवसर पर बाढ़ विधायक डॉ. सियाराम सिंह, बख्तियारपुर विधायक अरुण कुमार शाह एवं जिला संघ कार्यवाह डॉ. अंजेश कुमार का बुके एवं अंगवस्त्र देकर भव्य अभिनंदन सह सम्मान किया गया। वहीं मोकामा के बाबा परशुराम शाखा के संरक्षक संजीव कुमार मंगलम एवं चंदन जी द्वारा दोनों विधायकों के साथ-साथ चर्चित शिशु रोग विशेषज्ञ सह जिला संघ कार्यवाह डॉ. अंजेश कुमार एवं विवेकानंद शाखा के उपाध्यक्ष डॉ. श्वेतरंजन को भी अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
समारोह में स्वागत भाषण संस्था के निदेशक अंजनी कुमार वीणा ने दिया, जबकि मंच संचालन सचिव मुकुंद कुमार ने किया। अपने संबोधन में विधायक डॉ. सियाराम सिंह एवं विधायक अरुण कुमार शाह ने भारत विकास परिषद के सेवा एवं संस्कार आधारित कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि समाज हित में किए जा रहे ऐसे आयोजनों में वे सदैव सहयोग के लिए उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम को जिला संघ कार्यवाह डॉ. अंजेश कुमार, विवेकानंद शाखा के उपाध्यक्ष डॉ. श्वेतरंजन, भारत विकास परिषद बख्तियारपुर जगदंबा शाखा के सचिव राजू कुमार मुन्ना, नगर अध्यक्ष संजय कुमार उर्फ गाय माता, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार राजू, महिला प्रमुख प्रीति रानी, सचिव इंजीनियर सौरभ कुमार, उपसचिव घनश्याम कुमार, संस्कार प्रमुख सत्यनारायण प्रसाद, सेवा प्रमुख अमरजीत कुमार, संपर्क प्रमुख संतोष शाह, सदस्य सत्येंद्र प्रसाद, डॉ. पूजा सिंह, डॉ. वरुण कुमार, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष संजय शाह, अनिल सिंह, संतोष कुमार, बाल्मीकि कुमार सहित कई वक्ताओं ने संबोधित करते हुए आयोजन की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन राजीब रौशन ने किया। समारोह में बड़ी संख्या में गणमान्य लोग एवं परिषद के सदस्य उपस्थित थे।
सत्यनारायण चतुर्वेदी की रिपोर्ट