प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रदेश मुख्यालय सह प्रभारी राजीब रंजन उर्फ संजय यादवेन्दू के नेतृत्व में कई संकल्प लिए गए। इस क्रम में संगठन जिला बाढ़ के बख्तियारपुर नगर मंडल अंतर्गत गंगा नदी के सीढ़ी घाट ठाकुरबाड़ी में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पांच वर्षीय बालिका अन्नपूर्णा द्वारा केक काटकर की गई, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस आयोजन ने न सिर्फ एक उत्सव का माहौल बनाया, बल्कि सामाजिक समरसता और भावनात्मक जुड़ाव का भी संदेश दिया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से किसान मोर्चा के जिला कोषाध्यक्ष नीतीश सिंह, नगर मंडल महामंत्री दीपक कुमार सिन्हा, नगर उपाध्यक्ष विपिन यादव, अनुसूचित जाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष संजय पासवान, किसान मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष विक्रांत कुमार, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रेखा देवी, महामंत्री शोभा देवी, मंत्री निशा, युवा नेता संदीप यादव सहित सैकड़ों गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। इसके अतिरिक्त सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत संजय यादवेन्दू के नेतृत्व में साफ-सफाई अभियान, असहायों की सहायता और जन जागरूकता कार्यक्रम चलाने का संकल्प लिया गया। इन अभियानों के माध्यम से एनडीए सरकार की जनहितकारी नीतियों एवं उपलब्धियों से जनता को अवगत कराने का निर्णय भी लिया गया।
सत्यनारायण चतुर्वेदी की रिपोर्ट