बाढ़ : भाजपा जिला कार्यालय में आज ‘मोदी सरकार के 11 साल – संकल्प से सिद्धि तक’ को लेकर कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा के जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी ने की। जबकि मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री सह मगध क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रभारी त्रिविक्रम नारायण सिंह उपस्थित हुए। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री संजीव कुमार ने किया। दीप प्रज्वलवन और महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण प्रदेश मंत्री त्रिविक्रम नारायण, जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी,कोशी क्षेत्र के सह प्रभारी सत्येन्द्र राय, प्रदेश प्रवक्ता पीयूष शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष अजय पासवान, महामंत्री संजीव कुमार,संगीता कुशवाहा,जितेश सिंह व गिरेन्द्र कुमार द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
कार्यशाला में प्रदेश मंत्री त्रिविक्रम नारायण सिंह ने अपने संबोधन में पार्टी के पदाधिकारियों के बीच काम का बंटवारा कर कार्यक्रम को सफल करने का आह्वान किया। उन्होंने 11,12 जून को जिलों में प्रदेश के नेताओं द्वारा प्रेस वार्ता,जिला स्तर पर प्रोफेशनल मीट व प्रदर्शनी,मंडल स्तर पर संकल्प सभा , शक्ति केन्द्र पर चौपाल, आयुष्मान पंजीकरण, साहित्य वितरण,योग प्रशिक्षण,मंडल स्तर पर योग शिविर, वृक्षारोपण, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस जैसे महत्वपूर्ण करणीय कार्य को पूरा करने की बात कही।
साथ साथ प्रधानमंत्री मोदी के 11 वर्षों में किये गये सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण के कार्यों को जन जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी दी। देश में सैकड़ों जनकल्याणकारी योजनाएं व कार्य मोदी सरकार द्वारा की जा रही है। इस 11 साल के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने कई मील के पत्थर बनाए हैं। अब भारत दूसरे देशों पर निर्भर नहीं रहता है और हमारी गिनती उन देशों में होती है, जिनमें चीन, अमेरिका और रूस शामिल हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 11 साल उपलब्धियों वाले रहे हैं।
उन्होंने भारत को 1,100 साल आगे ले जाने का काम किया है।जब नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने थे, उस समय हम 11वें नंबर की अर्थव्यवस्था था , मगर आज हिंदुस्तान दुनिया की चौथे नंबर की इकोनॉमी है।उन्होंने 11 साल में हमें भारत का नया स्वरूप दिखा है। नये भारत का निर्माण किया है। इन वर्षों में देश ने सभी क्षेत्रों में विकास किया है, दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ा है। हाल में हुए ऑपरेशन सिंदूर में हमने अपने सैन्य ताकत का भी प्रदर्शन कर दुनिया को लोहा मनवाया।
कार्यक्रम में मंचासीन कोशी क्षेत्र के सह प्रभारी सत्येन्द्र राय, प्रदेश प्रवक्ता पीयूष शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष अजय पासवान ने भी मोदी सरकार के सेवा सुशासन व गरीब कल्याण विषय पर कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया कार्यशाला में पार्टी के सभी जिला उपाध्यक्ष संजीत सिंह, गिरेन्द्र कुमार, सत्येन्द्र विश्वकर्मा, गुलशन कुशवाहा, मुनी चन्द्रवंशी, जिला मंत्री राहुल वत्स, टोनु मिश्रा, नितिश पासवान, प्रिया कुमारी, कोषाध्यक्ष कुंदन पाठक कार्यालय मंत्री धनंजय कुमार व मंडल अध्यक्ष व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट