बाढ़ : ख्यातिलब्ध लेखक एवं चर्चित वरिष्ठ पत्रकार इंडियन फेडरेशन आफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के० विक्रम राव को भैंसाकुंड पर राजकीय सम्मान (गॉड ऑफ़ ऑनर) के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस अवसर पर बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के साथ बड़ी संख्या में राजनेता, अधिकारी और पत्रकार मौजूद रहे। उनके पार्थिव शरीर को बड़े बेटे सुदेव राव ने मुखाग्नि दी। 
वहीं, बता दें कि उनके पार्थिव शरीर को दर्शन के लिये यू०पी० के प्रेस क्लब में रखा गया, जहां उनकी पत्नी डॉ० सुधा राव, बेटी विनीता राव और छोटे बेटे विश्वदेव राव तथा बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद थे। यू०पी० वर्किंग जनर्लिस्ट्स यूनियन के अध्यक्ष हसीब सिद्दीकी, लखनऊ मण्डल अध्यक्ष शिव शरण सिंह और यू० पी० प्रेस क्लब के अध्यक्ष रवीन्द्र कुमार सिंह ने पत्रकार संगठनों की ओर से श्रद्धा सुमन अर्पित किये।
इसके अलावा उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद, मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव, मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला, मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वी०डी०शर्मा, यूपी सरकार में मंत्री सुरेश खन्ना, नंद गोपाल नंदी, नितिन अग्रवाल, ट्रेड यूनियन नेता उमाशंकर मिश्रा, विधान परिषद सदस्य पवन सिंह चौहान, पूर्व मंत्री राजेन्द्र चौधरी, पत्रकार पुण्य प्रसून बाजपेई, हेमंत शर्मा,अमिताभ अग्निहोत्री, अवधेश कुमार, विधायक शलभ मणि त्रिपाठी, आरएलडी नेता अनिल दुबे, विधान परिषद सदस्य महेंद्र सिंह,पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, भाजपा प्रवक्ता एस० एन० सिंह सहित कई गणमान्य लोग शामिल थे।
उनके निर्भीक लेखन एवं देश भर के पत्रकारों की हक की लड़ाई आजीवन निर्भीक होकर लड़ने की चर्चायें सर्वत्र हो रही है और उनके नेतृत्व में आईएफडब्लूजे वैनर तले बिहार प्रदेश से संघर्ष में शामिल मोहन कुमार, प्रमोद दत्ता, सुधीर मधुकर, मुकेश महान, डॉ० ध्रुव कुमार, महेश प्रसाद सिंह, हेमंत कुमार, जय प्रकाश सिंह सहित अनेकों पत्रकारों ने के० विक्रम राव के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुये उनके निधन से पत्रकारिता जगत की अपूरणीय क्षति बताया।
सत्यनारायण चतुर्वेदी की रिपोर्ट