बाढ़ : भारतीय जनता पार्टी संगठन जिला बाढ़ के सक्रिय कार्ययकर्ता सम्मेलन का आयोजन अनुमंडल मुख्यालय के पास पार्टी के जिला कार्यालय मलाही में जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि विधान पार्षद देवेश कुमार ने कार्यकर्ताओं को संबोंधित करते हुये अगामि विधान सभा चुनाव को लेकर एनडीए की जीत सुनिश्चित करने के लिये शक्ति केंद्रो के साथ ही वुथ स्तर तक मतदाताओं पर पकड़ बनाने के लिये सक्रियता से कार्य करने की अपील किया। विधान पार्षद देवेश कुमार ने कहा कि संगठन को मजबूत करके अपने लक्ष्य को हांसिल करने के लिये संगठन के सभी पुराने एवं नये सक्रिय कार्यकर्ताओं को एकजूटता के साथ कार्य करने की जरूरत है।
सम्मेलन को भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ०सियाराम सिंह,जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह राजू,पूर्व जिलाध्यक्ष संदीप कुमार मिंटू, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष सत्यनारायण प्रसाद,अथमलगोला प्रखंड मंडल अध्यक्ष सह प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष मृगेंद्र प्रताप मिंटू, पंकज सिंह, अवधेश सिंह, रविरंजन सिंह, अविरंजन, मनीष कुमार, संजीव कुमार मुन्ना, सत्येंद्र सिंह एवं कई महिला नेत्री सहित अन्य कार्ययकर्ताओं ने भी अपने-अपने विचार ब्यक्त किये। वहीँ, मुख्य अतिथि विधान पार्षद देवेश कुमार एवं पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ०सियाराम सिंह द्वारा सभी सक्रिय कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र देकर सम्मानित भी किया गया।
सत्यनारायण चतुर्वेदी की रिपोर्ट