बाढ़ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के अपमान को लेकर बुलाए गए बिहार बंद के दौरान भाजपा महिला मोर्चा सहित सभी भाजपा कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए और राहुल गांधी तथा तेजस्वी यादव के खिलाफ जोरदार नारेबाज़ी की।
अनुमंडल के कॉलेज चौक और सवेरा सिनेमा मोड़ पर सुबह से ही भाजपा महिला मोर्चा सहित अन्य मंच–मोर्चा के कार्यकर्ता मुख्य सड़क के बीचोंबीच टेबल लगाकर बैठे रहे। दोपहर करीब 1 बजे तक यह आंदोलन जारी रहा। इस दौरान पीएम मोदी की मां के खिलाफ सभा से बोले गए अपमानजनक शब्दों की घोर निंदा की गई और कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारा लगाया – पीएम मोदी की मां का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र प्रसाद, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. सियाराम सिंह, नगर मंडल अध्यक्ष संजय शाह, हरिनारायण प्रधान, सतेंद्र कुमार सिंह, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार, ओबीसी मोर्चा के पूर्व जिला महामंत्री संजय गिरी, विवेक कुमार शाह, ए.के. सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे। बिहार बंद को सफल बनाने में आम जनता और विभिन्न संगठनों का भी पूरा सहयोग मिला।
सत्यनारायण चतुर्वेदी की रिपोर्ट