By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

रेलवे ट्रैक पार करते समय हुआ हादसा, प्लेटफॉर्म पर खड़े लोग चिल्लाते रहे पर नहीं बच सकी जान

Swatva
Last updated: May 4, 2026 5:41 pm
By Swatva 983 Views
Share
2 Min Read
SHARE

बख्तियारपुर (पटना) : बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या एक पर शनिवार की दोपहर एक हृदयविदारक हादसा हुआ। दिल्ली से मालदा जा रही 14004 फरक्का एक्सप्रेस की चपेट में आने से दो अज्ञात महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब दोनों महिलाएं पटरी पार कर प्लेटफॉर्म पर चढ़ने की कोशिश कर रही थीं। इस पूरी घटना का रोंगटे खड़े कर देने वाला सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, दोपहर 2:24 बजे दो महिलाएं रेलवे ट्रैक पार कर प्लेटफॉर्म नंबर एक की ओर आ रही थीं। इसी बीच डाउन लाइन पर तेज रफ्तार फरक्का एक्सप्रेस को आता देख प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्रियों ने शोर मचाना शुरू किया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कुछ लोगों ने महिलाओं को बचाने के लिए प्लेटफॉर्म से हाथ भी नीचे बढ़ाए ताकि उन्हें ऊपर खींचा जा सके, लेकिन जब तक महिलाएं संभल पातीं, तेज रफ्तार ट्रेन उन्हें रौंदते हुए निकल गई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों महिलाओं के शव क्षत-विक्षत होकर ट्रैक पर बिखर गए। इस खौफनाक मंजर को देख स्टेशन पर मौजूद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही जीआरपी और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची। सफाईकर्मियों की मदद से दोपहर 2:50 बजे शवों को ट्रैक से हटाया गया, जिसके बाद ट्रेनों का परिचालन दोबारा सामान्य हो सका।

जीआरपी थानाध्यक्ष ने बताया कि मृत महिलाओं की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के गांवों और थानों में सूचना भेजकर शिनाख्त की कोशिश कर रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन की जा रही है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से पुनः अपील की है कि जान जोखिम में डालकर पटरी पार न करें और हमेशा फुट ओवर ब्रिज (FOB) का ही उपयोग करें।

- Advertisement -
TAGGED: जीआरपी थानाध्यक्ष, बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

चोरी का मोबाइल लौटाने के लिए मांगी रंगदारी, इनकार किया तो मार डाला चाकू
बिहारी समाज
बाबा कोटेश्वर नाथ धाम की दिव्य महिमा से अभिभूत हुए श्रद्धालु
बिहारी समाज
नाबालिग के कपड़े फाड़ने और मारपीट का आरोप, पॉक्सो एक्ट में सात नामजद 
बिहारी समाज
नेता, नीति और नीरज… पटना स्नातक सीट पर सियासत का दिलचस्प इम्तिहान
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

चोरी का मोबाइल लौटाने के लिए मांगी रंगदारी, इनकार किया तो मार डाला चाकू
बिहारी समाज
बाबा कोटेश्वर नाथ धाम की दिव्य महिमा से अभिभूत हुए श्रद्धालु
बिहारी समाज
नाबालिग के कपड़े फाड़ने और मारपीट का आरोप, पॉक्सो एक्ट में सात नामजद 
बिहारी समाज
नेता, नीति और नीरज… पटना स्नातक सीट पर सियासत का दिलचस्प इम्तिहान
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

चोरी का मोबाइल लौटाने के लिए मांगी रंगदारी, इनकार किया तो मार डाला चाकू

नवादा : जिले के रजौली अनुमंडल मुख्यालय धनार्जय नदी पुराने पुल के समीप…

By Swatva
बिहारी समाज

बाबा कोटेश्वर नाथ धाम की दिव्य महिमा से अभिभूत हुए श्रद्धालु

गया जी, बेलागंज प्रखंड अंतर्गत ग्राम मेन स्थित प्रसिद्ध एवं पावन बाबा…

By Swatva
बिहारी समाज

नाबालिग के कपड़े फाड़ने और मारपीट का आरोप, पॉक्सो एक्ट में सात नामजद 

नवादा : जिले के पकरीबरावां थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग के…

By Swatva
बिहारी समाज

नेता, नीति और नीरज… पटना स्नातक सीट पर सियासत का दिलचस्प इम्तिहान

नवादा : बिहार की राजनीति में कई बार चुनाव सिर्फ वोटों का…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?