By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
दुर्घटना

फसल सुरक्षा के लिए लगाए गए करंट वाले तार की चपेट में आए 3 की मौत, तीन अन्य झुलसे

Amit Dubey
Last updated: October 3, 2026 12:02 pm
By Amit Dubey 1 View
Share
3 Min Read
बैरगनिया, खेत, करंट, 3 मरे, 3 झुलसे, सीतामढ़ी
SHARE

सीतामढ़ी में बैरगनिया प्रखंड के अख्ता पश्चिमी चकवा पंचायत स्थित तकिया टोला, वार्ड नंबर-5 में आज शनिवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां जानवरों से फसल की सुरक्षा के लिए खेत के चारों ओर बिछाए गए खुले बिजली के तार की चपेट में आने से पति—पत्नी समेत तीन ग्रामीणों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए। मृतकों की पहचान इस्लाम मंसूरी, उनकी पत्नी रुबैदा खातून और अस्मत अली के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार तकिया टोला के कुछ ग्रामीण सुबह अपनी खोई हुई भैंस की तलाश में घर से निकले थे। सुबह का समय होने के कारण खेत में अंधेरा और धुंधलका था। इसी दौरान ग्रामीण धान के खेत में बिछे खुले बिजली के तार की चपेट में आ गए। जंगली जानवरों से फसल को बचाने के लिए धान के खेत में लगे नंगे तार की करंट से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

- Advertisement -

वहीं इस दौरान तार की चपेट में तीन और लोग आए जो बुरी तरह झुलस गए। करंट का झटका इतना तेज था कि इस्लाम मंसूरी, उनकी पत्नी रुबैदा खातून और अस्मत अली ने मौके पर ही मौत हो गई। वाकये के बाद वहां मची चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़े—दौड़े पहुंचे और घायलों को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया। घटनास्थल पर दो जंगली सूअर भी मृत पाए गए हैं। इससे आशंका जताई जा रही है कि फसल को जंगली जानवरों से बचाने के लिए खेत में खुले बिजली के तार बिछाए गए होंगे। हालांकि, तार किसने और किस उद्देश्य से बिछाया था, इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। एक ही घटना में पति-पत्नी समेत तीन लोगों की मौत से तकिया टोला और आसपास के इलाके में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद ग्रामीणों में भी दहशत और आक्रोश का माहौल है।

इसीबच बैरगनिया थानाध्यक्ष अरविंद गिरी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि खेत में जंगली सूअर से फसल बचाने के लिए बिजली का तार लगाया गया था। इसी की चपेट में आने से तीन लोगों की जान चली गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक खेत के आसपास करंट वाला तार लगा होने की जानकारी आने-जाने वाले लोगों को नहीं थी। तीन लोगों की मौत की खबर के बाद स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीण खेत में करंट प्रवाहित किए जाने को लेकर खेत मालिक पर सवाल उठा रहे हैं। लोगों का कहना है कि फसल की सुरक्षा के लिए बिजली का करंट इस्तेमाल करना बेहद खतरनाक है। इससे खेत में जाने वाले किसी भी व्यक्ति की जान जा सकती है। लोगों ने मामले की जांच कर जिम्मेदार व्यक्ति पर कार्रवाई की मांग की है।

TAGGED: 3 झुलसे, 3 मरे, करंट, खेत, बैरगनिया, सीतामढ़ी
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

जिला प्रशासन द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती समारोह पूर्वक श्रद्धा के साथ मनाया गया
बिहारी समाज
बैदराबाद सम्राट अशोक भवन में जुटे जदयू नेता व कार्यकर्ता, जीविका दीदियों की उपलब्धियों और आत्मनिर्भरता को किया गया रेखांकित
बिहारी समाज
पटना, लाश, कार, रिटायर्ड, इंजीनियर, गोली लगी, रांची
पटना में रांची से आए रिटायर्ड इंजीनियर की कार में मिली गोली लगी लाश
अपराध देश-विदेश बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
अरवल पुलिस ने जिले के विभिन्न स्थानों पर चलाया वाहन जांच अभियान, पुलिस अधीक्षक ने दिया आवश्यक दिशा निर्देश
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

जिला प्रशासन द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती समारोह पूर्वक श्रद्धा के साथ मनाया गया
बिहारी समाज
बैदराबाद सम्राट अशोक भवन में जुटे जदयू नेता व कार्यकर्ता, जीविका दीदियों की उपलब्धियों और आत्मनिर्भरता को किया गया रेखांकित
बिहारी समाज
पटना, लाश, कार, रिटायर्ड, इंजीनियर, गोली लगी, रांची
पटना में रांची से आए रिटायर्ड इंजीनियर की कार में मिली गोली लगी लाश
अपराध देश-विदेश बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
अरवल पुलिस ने जिले के विभिन्न स्थानों पर चलाया वाहन जांच अभियान, पुलिस अधीक्षक ने दिया आवश्यक दिशा निर्देश
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

जिला प्रशासन द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती समारोह पूर्वक श्रद्धा के साथ मनाया गया

अरवल - राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल…

By Swatva
बिहारी समाज

बैदराबाद सम्राट अशोक भवन में जुटे जदयू नेता व कार्यकर्ता, जीविका दीदियों की उपलब्धियों और आत्मनिर्भरता को किया गया रेखांकित

अरवल - जनता दल (यू) अरवल जिला संगठन की ओर से शुक्रवार…

By Swatva
पटना, लाश, कार, रिटायर्ड, इंजीनियर, गोली लगी, रांची
अपराध

पटना में रांची से आए रिटायर्ड इंजीनियर की कार में मिली गोली लगी लाश

पटना में एक कार के अंदर रिटायर्ड इंजीनियर की लाश मिली है।…

By Amit Dubey
बिहारी समाज

अरवल पुलिस ने जिले के विभिन्न स्थानों पर चलाया वाहन जांच अभियान, पुलिस अधीक्षक ने दिया आवश्यक दिशा निर्देश

अरवल - पुलिस अधीक्षक, अरवल के निर्देशानुसार अरवल पुलिस द्वारा जिले के…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?