By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
अपराध

भरत भूषणा के परिवार से मिलेंगे बाबा बागेश्वर, एनकाउंटर पर भड़के पं. धीरेंद्र शास्त्री

Amit Dubey
Last updated: June 24, 2026 11:45 am
By Amit Dubey 37 Views
Share
3 Min Read
बाबा बागेश्वर, भरत तिवारी, एनकाउंटर, भड़के, धीरेंद्र शास्त्री
SHARE

भोजपुर के बिलौटी गांव में बीते 17 जून को हुए बहुचर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में अब देश के मशहूर आध्यात्मिक गुरु और बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री उर्फ़ बाबा बागेश्वर ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। बाबा बागेश्वर ने इस कथित पुलिस मुठभेड़ को लेकर पुलिसिया कार्रवाई पर गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि भरत भूषण तिवारी सनातनियों की रक्षा करता था। पुलिस-प्रशासन ने उसे सरेंडर के बाद गोली मार दी। हम भरत तिवारी और उनके परिवार को आशीर्वाद देते हैं और भविष्य में उनके परिवार से हम मिलेंगे। पंडित शास्त्री ने भरत तिवारी को सनातनी हिंदुत्व के लिए जीने वाला बालक करार देते हुए कह कि वे जल्द ही भोजपुर के शाहपुर स्थित बिलौटी गांव जाएंगे और पीड़ित परिवार से मुलाकात करेंगे।

Contents
सजा कोर्ट देगी या पुलिस? सरेंडर के बाद गोली क्योंपरिजन और पुलिस के दावे अलग-अलग
- Advertisement -

सजा कोर्ट देगी या पुलिस? सरेंडर के बाद गोली क्यों

बाबा बागेश्वर ने इस मामले में मानवाधिकारों और कानून के शासन की वकालत करते हुए दो टूक शब्दों में कहा कि यदि कोई व्यक्ति अपराधी भी हो, तो उसे दंड देने का अधिकार केवल और केवल हमारी न्यायपालिका को है। आत्मसमर्पण करने के बाद किसी भी नागरिक की इस तरह जान नहीं ली जानी चाहिए। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के इस बयान ने बिहार पुलिस की एनकाउंटर थ्योरी को पूरी तरह कटघरे में खड़ा कर दिया है।

परिजन और पुलिस के दावे अलग-अलग

भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव के रहने वाले 32 वर्षीय भरत भूषण तिवारी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय थे। वे इलाके में फैले स्थानीय भ्रष्टाचार, भू-माफियाओं, जमीन विवाद और जनता से जुड़े बुनियादी मुद्दों पर खुलकर आवाज उठाते थे। इस मामले में पुलिस का दावा है कि सोशल मीडिया पर हथियार लहराने और धमकी देने का वीडियो वायरल होने के बाद टीम उन्हें पकड़ने गई थी, जहां हुई मुठभेड़ में पैर में गोली लगने के बाद पहले उनको आरा सदर अस्पताल में इलाज कराया गया और फिर वहां से रेफर होने के बाद इलाज के दौरान पीएमसीएच में उनकी मौत हो गई। वहीं, परिजनों और चश्मदीदों का कहना है कि भरत ने फेसबुक लाइव आकर पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया था, जिसके बाद सोची-समझी साजिश के तहत उन्हें गोली मारी गई।

TAGGED: एनकाउंटर, धीरेंद्र शास्त्री, बाबा बागेश्वर, भड़के, भरत तिवारी
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

मुंगेर, गंगा, 5 बच्चियां, डूबी, 3 शव, बरामद
मुंगेर में गंगा में नहाने गईं 5 बच्चिां डूबी, 3 शव बरामद
दुर्घटना बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
भरत तिवारी, महापंचायत, SDPO, हटाए गए
भरत तिवारी महापंचायत से ठीक पहले कई एक्शन, FIR के बाद अब SDPO हटाए गए
अपराध बिहारी समाज
राजस्व वसूली में तेजी लाने एवं लंबित नीलाम पत्र वादों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश 
बिहारी समाज
भूमि विवाद मामलों के त्वरित निष्पादन एवं अतिक्रमण वादों के प्राथमिकता के आधार पर निपटारा करे – जिलापदधिकारी
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

मुंगेर, गंगा, 5 बच्चियां, डूबी, 3 शव, बरामद
मुंगेर में गंगा में नहाने गईं 5 बच्चिां डूबी, 3 शव बरामद
दुर्घटना बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
भरत तिवारी, महापंचायत, SDPO, हटाए गए
भरत तिवारी महापंचायत से ठीक पहले कई एक्शन, FIR के बाद अब SDPO हटाए गए
अपराध बिहारी समाज
राजस्व वसूली में तेजी लाने एवं लंबित नीलाम पत्र वादों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश 
बिहारी समाज
भूमि विवाद मामलों के त्वरित निष्पादन एवं अतिक्रमण वादों के प्राथमिकता के आधार पर निपटारा करे – जिलापदधिकारी
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
मुंगेर, गंगा, 5 बच्चियां, डूबी, 3 शव, बरामद
दुर्घटना

मुंगेर में गंगा में नहाने गईं 5 बच्चिां डूबी, 3 शव बरामद

मुंगेर में गंगा स्नान के दौरान हुए एक बड़े हादसे में 5…

By Amit Dubey
भरत तिवारी, महापंचायत, SDPO, हटाए गए
अपराध

भरत तिवारी महापंचायत से ठीक पहले कई एक्शन, FIR के बाद अब SDPO हटाए गए

भोजपुर के बहुचर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में आज बुधवार को बिलौटी…

By Amit Dubey
बिहारी समाज

राजस्व वसूली में तेजी लाने एवं लंबित नीलाम पत्र वादों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश 

अरवल -जिला पदाधिकारी अरवल अमृषा बैंस की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभा…

By Swatva
बिहारी समाज

भूमि विवाद मामलों के त्वरित निष्पादन एवं अतिक्रमण वादों के प्राथमिकता के आधार पर निपटारा करे – जिलापदधिकारी

अरवल -जिला पदाधिकारी अरवल अमृषा बैंस की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभा…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?