सद्भावना सरोवर तालाब का किया गया शिलान्यास
अरवल – नगर परिषद क्षेत्रांतर्गत रोजापर वार्ड नंबर 11 में जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में सद्भावना सरोवर तालाब का जीर्णोद्वार हेतु शिलान्यास किया गया। सद्भावना सरोवर तालाब का निर्माण कार्य जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। सद्भावना तालाब का जीर्णोद्वार हो जाने पर वार्ड नंबर 11 की जनता को छठ पूजा करने मोथा या जनकपुर धाम जाना पड़ता था।
वार्ड नंबर 11 की जनता को छठ पूजा करने दूर नहीं जाना पड़ेगा । सद्भावना सरोवर तालाब की उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में जिला पदाधिकारी अरवल वर्षा सिंह, नगर परिषद अध्यक्ष साधना कुमारी, उपाध्यक्ष जमीला खातून, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद अरवल दिनेश पूरी के अलावे स्थानीय नागरिक काफी संख्या में मौजूद थे
दिल्ली पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का किया गया आयोजन
अरवल – राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर शुक्रवार को दिल्ली पब्लिक स्कूल में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विक्रम सिंह शामिल हुए। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य धर्मेंद्र कुमार और मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया इसके बाद उत्कृष्ट कार्य करने वाले विद्यालय की 10 महिला शिक्षिका को सम्मानित किया गया।
वही विद्यालय में पढ़ने वाले छात्राओं को भी सम्मानित किया गया कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि ने कहा कि महिलाएं घर को स्वर्ग बनाती है महिलाओं का सम्मान देवी देवताओं के रूप में किया जाना चाहिए। महिला जीवन के सूत्रधार है बच्चों के साथ-साथ बड़ों का भी ख्याल रखने में महिलाओं का अहम योगदान होता है। विद्यालय में शिक्षिका के तौर पर तैनात महिलाएं बच्चों की भविष्य की रूपरेखा तय करते हैं हमेशा महिलाओं का सम्मान करना चाहिए उनके आदर सत्कार में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। इस मौके पर अलीशा कुमारी, आयसा कुमारी, प्रीति कुमारी अमीषा इशरत रिंकी कुमारी सोनम कुमारी मिस्सी कुमारी समेंत विद्यालय की महिलाएं एवं छात्र-छात्र उपस्थित हुए।
महाशिवरात्रि को लेकर शिवालियों में भक्तों ने किया पूजा अर्चना
करपी,अरवल : प्रखंड क्षेत्र के खलीलपुरा शिव मंदिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर आस्था का जनसैलाब उमड़ा । इस गांव में स्थित प्रसिद्ध शिव मंदिर में रोहाई पंचायत के मुखिया सह मुखिया संघ के जिला अध्यक्ष अभिषेक रंजन ने मंदिर में विद्वान पंडितों के साथ बैठकर भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना की। इन्होंने महादेव से क्षेत्र में अमन चैन की दुआएं मांगी। इन्होंने कहा कि भगवान भोलेनाथ ने सृष्टि की रक्षा के लिए विष पान किया था। महादेव महादानी है जो साधकों की मनचाही इच्छा को पूरा करते हैं।
इन्होंने कहा कि पवित्र महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर विधि विधान पूर्वक भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना की गई तथा अरवल जिले में यहां के निवासियों को अमन चैन मिले इसके लिए भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना की। इस मौके पर उमेश श्रीवास्तव, लालमोहन चंद्रवंशी, आनंद यादव, पप्पू कुमार समेत काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे ।इनके अतिरिक्त शिव मंदिर में बड़ी संख्या में गांव के लोगों ने भी पूजा अर्चना की।
बिहार के जल संसाधन विभाग में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार – प्रशांत किशोर
पटना -बिहार का जल संसाधन विभाग दुधारू गाय के जैसा, जितना लूटना है लूट लीजिए और कागज में लिख दीजिए की बाढ़ आया और सब बह गया, इसी कारण से पिछले 35 साल से लालू-नीतीश ने कब्जा कर रखा है। जन सुराज पदयात्रा के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बिहार के जल संसाधन के लचर व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि बिहार में भ्रष्टाचार हर विभाग में है।
लेकिन जल संसाधन से ज्यादा भ्रष्टाचार कहीं नहीं है। बिहार में चाहे किसी भी गठबंधन की सरकार रहे सारे विभागों का बंटवारा होता है लेकिन 2 विभाग ऐसे हैं जो किसी भी सरकार में नहीं बदलता है, वो है जल संसाधन विभाग दूसरा है गृह विभाग। ऐसा क्यों? कल रोड में कोई चोरी करेगा और हल्ला हुआ तो वो पकड़ा जा सकता है लेकिन मात्र जल संसाधन विभाग ऐसा है जहां जितना लूटना है।
लूट लीजिए और कागज में लिख दीजिए की बाढ़ आया और सब बह गया। यही कारण है कि जो सत्ता में रहता है जैसे कि नीतीश कुमार पिछले 25 साल में 9 अलग-अलग सरकार का फारमेशन बनाए मगर जल संसाधन विभाग अपने पास रखे। लालू जी जब सत्ता में रहे तब उन्होंने सब विभाग सबको बांटा मगर जल संसाधन विभाग उन्होंने किसी को नहीं दिया। ये इसलिए हुआ क्योंकि जल संसाधन विभाग दुधारू गाय है हर साल बाढ़ लाने के नाम पर बाढ़ से बचाने के नाम पर ये लोग लूट करते हैं यही कारण है कि जल संसाधन विभाग में कोई बदलाव नहीं आ रहा है।
आयुष्मान कार्ड बनाने में लाई जा रही है तेजी
अरवल – जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह द्वारा जानकारी दी गई कि अरवल जिला अंतर्गत आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन-आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन-आरोग्य योजना के तहत अब तक कुल 202829 पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाये गये है। इस योजना के सफल संचालन हेतु जिला पदाधिकारी द्वारा जिला स्तरीय प्रखंड स्तरीय सभी पदाधिकारियों के साथ बैठक एवं विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से युद्ध स्तर पर अधिक से अधिक लाभुकों का आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु निदेशित किया गया है, ताकि जिले के सभी पात्र लाभुकों को ससमय आयुष्मान कार्ड निर्गत करते हुए लक्ष्य को हासिल किया जा सके।
महाशिवरात्रि के मौके पर निकली शोभायात्रा
कुर्था,अरवल। स्थानीय प्रखंड मुख्यालय के कुर्था बाजार में महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर शुक्रवार को एक भव्य शोभा यात्रा निकाला गया। इस शोभा यात्रा में भगवान भोलेनाथ की बारात की झांकी है,जिसमें भूत-प्रेत,राक्षस व अन्य नर-नारी शामिल है। यह भव्य झांकी देवी मंदिर से प्रारंभ होकर कुर्था बाजार होते हुए प्राचीन सूर्यमंदिर में सम्पन्न की गई ।
महाशिवरात्रि के अवसर पर कुर्था प्रखण्ड के अन्तर्गत विभिन्न क्षेत्रों के शिवालयों को बहुत ही साज-सज्जा के साथ सजाया गया है। शिवालयों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। कुर्था थानाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार एवं अपर थानाध्यक्ष विकास कुमार पुलिस बल के साथ शोभायात्रा के साथ भ्रमण करते नजर आए वहीं पुलिस-प्रशासन शोभायात्रा में पूरी तरह सतर्कता बरतते हुए अपराधिक चरित्र वाले लोगों पर पैनी नजर बनाये हुए थी।
विधिक जागरूकता शिविर में महिलाओं के अधिकारों के बारे में दी गई जानकारी
कुर्था,अरवल। सोनभद्र वंशी सूर्यपुर प्रखंड क्षेत्र के सोनभद्र पंचायत में शुक्रवार को पैन इंडिया प्राधिकार आपके द्वार अभियान के तहत विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें विधिक सेवा प्राधिकार के पारा लीगल स्वयं सेवक संजय कुमार एवं शशिभूषण सिंह द्वारा डोर टू डोर दस्तक देते हुए महिलाओं के अधिकारों महिला उत्पीड़न,सेक्सुअल हरासमेंट,तलाक तथा विभिन्न क्षेत्रों में मिले आरक्षण इत्यादि के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया।
इस संबंध में पीएलवी संजय कुमार ने बताया कि चार मार्च से आठ मार्च तक प्रस्तावित इस शिविर में डोर टू डोर दस्तक देते हुए महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक किया गया है इस मौके पर शिविर में पंचायत के आंगनबाड़ी सेविका के साथ अन्य ग्रामीण जनता उपस्थित थे।
अरवल ब्यूरो देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट