By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

तिरंगा यात्रा राष्ट्र प्रेम राष्ट्रीय एकता और देश की अखंडता के प्रति हमारी सामूहिक प्रतिबद्धता का है प्रतिक- जिला पदाधिकारी

Swatva
Last updated: August 12, 2026 6:48 pm
By Swatva 6 Views
Share
6 Min Read
SHARE

अरवल – हर घर तिरंगा अभियान के तहत 130 मीटर लंबे तिरंगे के साथ जिला स्तरीय भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। भारत सरकार एवं राज्य सरकार के निर्देश के आलोक में हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत 09 अगस्त से 17 अगस्त 2026 तक जिले में राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं देश के प्रति सम्मान की भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

- Advertisement -

इसी क्रम मे जिला पदाधिकारी, अरवल अमृषा बैंस एवं पुलिस अधीक्षक, अरवल नवजोत सिमी की अध्यक्षता में 130 मीटर लंबे तिरंगे के साथ जिला स्तरीय भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा इंडोर स्टेडियम, अखल से +2 बालिका उच्च विद्यालय, अरवल तक पैदल मार्च के रूप में आयोजित की गई। इस भव्य तिरंगा यात्रा में छात्र-छात्राओं, पदाधिकारियों, शिक्षकों, कर्मियों जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों जीविका दीदियों एवं आम नागरिकों ने बड़ी संख्या में उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लेकर प्रतिभागियों ने देशभक्ति के नारों के साथ यात्रा में सहभागिता की। ‘भारत माता की जय’ एवं ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष से पूरा मार्ग राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गुंजायमान रहा।

तिरंगा यात्रा का विशेष आकर्षण एक बच्चे द्वारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के साथ स्केटिंग करते हुए इंडोर स्टेडियम से +2 बालिका उच्च विद्यालय तक लगातार यात्रा करना रहा। बच्चे ने पूरे उत्साह एवं अनुशासन के साथ स्केटिंग करते हुए राष्ट्रप्रेम और तिरंगे के प्रति सम्मान का संदेश दिया। उसकी इस प्रस्तुति ने यात्रा में शामिल लोगों एवं आम नागरिकों का विशेष ध्यान आकर्षित किया और पूरे वातावरण में उत्साह का संचार किया। तिरंगा यात्रा में बच्चों द्वारा महात्मा गांधी एवं भारत माता की आकर्षक वेशभूषा एवं अभिनय प्रस्तुत किया गया। बच्चों की इन मनमोहक प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम, राष्ट्रप्रेम एवं देश की गौरवशाली विरासत का संदेश दिया गया। भारत माता एवं महात्मा गांधी के रूप में सजे बच्चों ने उपस्थित लोगों में देशभक्ति की भावना को और प्रबल किया।

कार्यक्रम में जीविका दीदियों ने भी बड़ी संख्या में उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर उनकी सहभागिता ने महिला सशक्तीकरण के साथ-साथ राष्ट्रभक्ति, सामाजिक एकता एवं सामूहिक सहभागिता का प्रेरक संदेश दिया। जीविका दीदियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति ने तिरंगा यात्रा को और अधिक भव्य एवं प्रभावशाली बनाया।भव्य रंगोली का भी निर्माण किया गया, जिसके माध्यम से स्वतंत्रता, राष्ट्रीय एकता एवं देश की अखंडता का संदेश रचनात्मक एवं आकर्षक तरीके से प्रदर्शित किया गया। रंगोली ने कार्यक्रम में सांस्कृतिक एवं कलात्मक रंग भरते हुए लोगों को राष्ट्र की एकता और अखंडता के प्रति जागरूक किया।

- Advertisement -

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और देश की अखंडता के प्रति हमारी सामूहिक प्रतिबद्धता का प्रतीक है। तिरंगा हमारे देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। इसके प्रत्येक रंग एवं अशोक चक्र में भारत की गौरवशाली विरासत, त्याग, शांति, साहस एवं निरंतर प्रगति का संदेश निहित है। उन्होंने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, गौरव एवं राष्ट्रप्रेम की भावना को और मजबूत करना है।

उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि वे अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें तथा अपने घरों, प्रतिष्ठानों एवं संस्थानों पर पूरे सम्मान के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित करें। जिला पदाधिकारी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल एक राष्ट्रीय पर्व नहीं, बल्कि उन असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को स्मरण करने का अवसर है, जिनको अथक प्रयासों से देश को आजादी प्राप्त हुई। उन्होंने युवाओं एवं विद्यार्थियों से अपील की कि वे देश की एकता, अखंडता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाएं। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरे मार्ग में राष्ट्रभक्ति, उत्साह, एकता और भाईचारे का अद्भुत संगम देखने को मिला।

- Advertisement -

130 मीटर लंबे तिरंगे के साथ चल रहे लोगों की सहभागिता ने यह संदेश दिया कि राष्ट्र की एकता और अखंडता हम सभी की साझा जिम्मेदारी है। जिला प्रशासन, अरवल द्वारा जिलेवासियों से अपील की गई कि 09 अगस्त से 17 अगस्त 2026 तक चलने वाले हर घर तिरंगा’ अभियान में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें तथा स्वतंत्रता दिवस के इस पावन अवसर को राष्ट्रीय गौरव, एकता, भाईचारे एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाएं।

इस गौरवपूर्ण अवसर पर 20 सूत्री उपाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी एवं मिथिलेश कुमार, सभी राजनीतिक दलों के जिलाध्यक्ष, अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी सहित जिला स्तरीय पदाधिकारीगण, छात्र-छात्राएँ शिक्षकगण, जीविका दीदियाँ, कर्मचारीगण, इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट एवं सोशल मीडिया के प्रतिनिधिगण तथा जिले के सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।

देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट 

TAGGED: Arwal, arwal khabar, Arwal news, अरवल, अरवल arwal, अरवल खबर, हर घर तिरंगा अभियान
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

तिरंगा यात्रा का उद्देश्य देश के प्रति सम्मान राष्ट्रभक्ति और एकता की भावना को जन जन तक है पहुंचाना- डॉ प्रमोद चंद्रवंशी
बिहारी समाज
मजदूरी मांगने गई 60 साल की महिला से दुष्कर्म, अधेड़ से जानवरों जैसी हैवानियत
बिहारी समाज
महिला शिक्षिका से चेन छीनने के क्रम में स्कूटी से गिर हुई जख्मी
बिहारी समाज
पुत्र ने पिता के सर में मारी गोली, घटनास्थल पर मौत
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

तिरंगा यात्रा का उद्देश्य देश के प्रति सम्मान राष्ट्रभक्ति और एकता की भावना को जन जन तक है पहुंचाना- डॉ प्रमोद चंद्रवंशी
बिहारी समाज
मजदूरी मांगने गई 60 साल की महिला से दुष्कर्म, अधेड़ से जानवरों जैसी हैवानियत
बिहारी समाज
महिला शिक्षिका से चेन छीनने के क्रम में स्कूटी से गिर हुई जख्मी
बिहारी समाज
पुत्र ने पिता के सर में मारी गोली, घटनास्थल पर मौत
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

तिरंगा यात्रा का उद्देश्य देश के प्रति सम्मान राष्ट्रभक्ति और एकता की भावना को जन जन तक है पहुंचाना- डॉ प्रमोद चंद्रवंशी

अरवल - स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर…

By Swatva
बिहारी समाज

मजदूरी मांगने गई 60 साल की महिला से दुष्कर्म, अधेड़ से जानवरों जैसी हैवानियत

नवादा : जिले से 60 साल का अधेड़ महादलित महिला से दुष्कर्म…

By Swatva
बिहारी समाज

महिला शिक्षिका से चेन छीनने के क्रम में स्कूटी से गिर हुई जख्मी

नवादा : जिले में अपराध कमने‌ के बजाय दिनों दिन बढ़ता जा…

By Swatva

पुत्र ने पिता के सर में मारी गोली, घटनास्थल पर मौत

नवादा : जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के समाय पंचायत अंतर्गत खालसा…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?