अरवल – दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से अरवल जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस पदाधिकारियों के द्वारा शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, पूजा समिति के सदस्यों, गणमान्य नागरिकों एवं समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने भाग लिया। इस दौरान पर्व के दौरान आपसी भाईचारा, सामाजिक सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

पुलिस पदाधिकारियों द्वारा पूजा समितियों एवं आम नागरिकों से अपील की गई कि दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं तथा प्रशासन द्वारा निर्धारित नियमों एवं दिशा-निर्देशों का पालन करें। किसी भी प्रकार की अफवाह, विवाद अथवा संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई। साथ ही, यातायात व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, जुलूस एवं विसर्जन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट
