अरवल – भाकपा माले कार्यालय अरवल में इंडिया गठबंधन की बैठक की गई । बैठक में राजद से अर्जुन यादव, काग्रेस से निसार अख्तर , भाकपा से सुशील यादव, माकपा से उमेश ठाकुर, भाकपा माले से सुऐब आलम उपस्थित हुए। 2 अक्टूबर को अरवल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जयंती पर गांधी पुस्तकालय से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए शहर के विभिन्न मार्ग होते हुए स्वतंत्रता सेनानी पार्क में एस आई आर के खिलाफ और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफा को लेकर इंडिया गठबंधन के देशव्यापी आह्वान पर प्रतिरोध मार्च निकाला जाएगा।
संविधान और लोकतंत्र के कुचलते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त देश की जनता को एस आई आर के जरिए नागरिकता समाप्त करने में लगी है। मोदी सरकार गरीब और वंचितों अल्पसंख्यकों को एस आई आर के जरिए वोट के अधिकार से भी वंचित करना चाहता है। 30 सितंबर 2026 को दिल्ली में हुए इंडिया गठबंधन के बैठक में देश व्यापी साप्ताहिक विरोध करने का फैसला लिया गया है। 1 नवंबर 26 को दिल्ली में रैली की जाएगी
देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट