अरवल –जीविका, जिला परियोजना समन्वयन इकाई, अरवल के द्वारा पी ओ एस एच (कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न निवारण, प्रतिषेध एवं प्रतितोष अधिनियम) पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के सभी प्रखंड स्तरीय एवं जिला स्तरीय कर्मियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान पी ओ एस एच एक्ट के प्रावधानों, शिकायत समिति की प्रक्रिया, तथा कार्यस्थल पर सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण बनाए रखने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

इस अवसर पर जिला परियोजना प्रबंधक रागिनी कुमारी ने उपस्थित सभी कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान सुनिश्चित करना हम सभी की जिम्मेदारी है, तथा पी ओ एस एच अधिनियम का सही एवं प्रभावी क्रियान्वयन किया जाए। कार्यक्रम में जिला एवं प्रखंड के पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित रहे।
देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट
