अरवल -सामाजिक न्याय आंदोलन (बिहार) की ओर से अरवल में जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई. बैठक को संबोधित करते हुए सुबोध यादव ने कहा कि जनता के तमाम मुद्दों पर संगठित होकर सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज़ उठाने की जरूरत है. सामाजिक न्याय आंदोलन प्रदेश भर में नागरिक समाज की तरफ से सक्रिय हस्तक्षेप करते हुए वैचारिक और आंदोलनात्मक अभियान चलाता रहा है. अरवल में व्यवस्थित अभियान चलाने के लिए विचारशील लोगों को जोड़ते हुए संगठन निर्माण के लिए 11 अक्टूबर को जिला सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन की तैयारी को लेकर 11-सदस्यीय तैयारी समिति का गठन किया गया।
उपस्थित तमाम लोगों ने सम्मेलन को सफल बनाने के लिए पूरी तत्परता के साथ सहयोग करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। यह सम्मेलन जाति जनगणना में बहुजनों के साथ सरकार-प्रायोजित धोखे के खिलाफ और आरक्षण के खिलाफ किए जा रहे षड्यंत्र का पर्दाफाश करने तथा आबादी के अनुपात में बहुजन आरक्षण को सरकारी और गैर-सरकारी क्षेत्रों सहित उच्च न्यायालय में लागू करने की लड़ाई को तेज करने की दिशा में ऐतिहासिक काम करेगा.
बैठक में आगामी 27 सितंबर को अरवल प्रखंड परिसर स्थित स्वतंत्रता सेनानी पार्क में बहुजन महानायकों को समर्पित कार्यक्रम में भाग लेने का भी आह्वान किया गया। बैठक में जितेंद्र यादव,राज नारायण चौधरी, जगदीश यादव, चंद्रभूषण सिंह ‘सिपाही जी’, अशोक वर्मा, अरुण कुमार, मनोज यादव, दिलशाद खान, संतोष कुमार, सद्दाम हुसैन, विकास कुमार, बैजू कुमार,उग्रेश पटेल,मंतोष वर्मा, छोटू यादव, उमेश यादव, सुनिल कुमार, सूरज प्रताप यादव, उपेंद्र कुमार, हरे राम विद्यार्थी, राजनंदन सिंह, रविन्द्र यादव, मुकेश कुमार, बुद्धदेव कुमार, आशिफ हुसैन, रविन्द्र नाथ टिंकू, विवेक कुमार सहित दर्जनो लोग उपस्थित रहें।
देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट