अरवल , परमहंस स्वामी राजेंद्र सूरी सेवा संस्थान जगन्नाथ पुरी धाम उड़ीसा के तत्वाधान में द्वारकापुरी में अनंत विभूषित स्वामी श्री श्री 1008 रामानुजाचार्य जी महाराज का जयंती समारोह आयोजित किया गया है उक्त बातों की जानकारी जगन्नाथ पुरी धाम राजेंद्र सूरी सेवा संस्थान के महंथ स्वामी राधेवेन्द्रा चार्य जी महाराज और सचिव रामाधार सिंह ने दी है।
इन्होंने बताया कि अनंत विभूषित स्वामी श्री श्री 1008 रामानुजाचार्य जी महाराज का जयंती पिछले कई वर्षों से भिन्न-भिन्न तीर्थ स्थलों पर मनाई जा रही है इस वर्ष भी द्वारकापुरी धाम में भागवत ज्ञान यज्ञ के साथ स्वामी जी महाराज का जयंती मनाई जाएगी। इसको लेकर 16 अक्टूबर 2026 से 22 अक्टूबर तक द्वारिकापुरी के कच्छी समाज भवन गोमती रोड, रामें राम धर्मशाला के बगल में विशाल प्रांगण की व्यवस्था की गई है।
इन्होंने बताया कि वर्तमान समय में मानव पश्चिमी सभ्यता एवं भौतिकता के चकाचौन्ध में अपनी आध्यात्मिक संपदा एवं वैभव को नष्ट कर रहा है वस्तुत आवश्यकता इस बात की है कि हम अपने ऋषि मुनियों के द्वारा बतलाई गई राह पर ही चलने का प्रयास करें इसी में हमारा कल्याण सुरक्षित है महर्षियों के द्वारा आचरित एवं निर्देशित सर्व मंगलकारी यज्ञ के संपादन से विश्व कल्याण संभव है संस्थान द्वारा स्वामी जी महाराज के भक्त और अनुयायी से द्वारकापुरी आयोजित ज्ञान यज्ञ एवं जयंती समारोह में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर पुण्य और यश की भागी बनने का आह्वान किया गया है।
देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट