अरवल – भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की जिला कार्यशाला का आयोजन अरवल स्थित भाजपा जिला कार्यालय में किया गया। जिसकी अध्यक्षता किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष अखिलेश सम्राट ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री संजीव कुमार ने किया। कार्यशाला में मुख्य रूप से भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राम सुमरन सिंह एवं स्थानीय विधायक मनोज कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में जिले के किसान मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या ने भाग लिया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष राम सुमरन सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का लक्ष्य किसानों को आत्मनिर्भर, समृद्ध और तकनीकी रूप से सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि आज के समय में डिजिटल किसान ही भविष्य की कृषि का आधार हैं।
आधुनिक तकनीक, डिजिटल प्लेटफॉर्म, सरकारी योजनाओं और नई कृषि पद्धतियों से जुड़कर किसान अपनी आय में उल्लेखनीय वृद्धि कर सकते हैं। कार्यशाला में किसानों तक केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से पहुंचाने, आधुनिक कृषि तकनीकों के उपयोग को बढ़ावा देने तथा किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने पर विस्तार से चर्चा की गई। वहीं स्थानीय विधायक मनोज कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक, डिजिटल सेवाओं और सरकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक किसान तक पहुंचाना भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाएं। साथ ही भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी ने संगठन की मजबूती पर विशेष जोर देते हुए सभी कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक किसान मोर्चा को सशक्त बनाने, अधिक से अधिक किसानों को संगठन से जोड़ने तथा गांव-गांव जाकर सरकार की किसान हितैषी नीतियों का प्रचार-प्रसार करने का आह्वान किया गया।
बैठक में क्षेत्रीय प्रभारी मनोज जायसवाल, आईटी प्रदेश संयोजक धर्मराज कुमार, भाजपा जिला महामंत्री संजीव कुमार, जिला उपाध्यक्ष संजीत सिंह, किसान मोर्चा महामंत्री अमोद तिवारी एवं रामबचन पासवान, आईटी सेल जिला संयोजक सुजीत कुमार, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मनीष कुमार , सूरज कुमार, अविनाश कुमार, मंडल अध्यक्ष विनय कुमार दारोगा, अभिषेक कुमार, सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट