अरवल – जनता दल यू के वरिष्ठ नेता जितेंद्र पटेल को प्रदेश में पुनः जिम्मेवारी सौंपे जाने पर जदयू परिवार में अति हर्ष का माहौल कायम है। इनके समर्थक भिन्न-भिन्न माध्यमों से बधाई दे रहे हैं। हालांकि प्रदेश नेतृत्व मैं पूर्व में भी इन्हें जिम्मेवारी सौंपी गई थी जिसका निर्वाहन भली भांति करते हुए संगठन को मजबूत बनाने में अहम भूमिका का निर्वाहन इनकी पहचान है।
प्रदेश नेतृत्व द्वारा पुनः इन्हें प्रदेश सचिव बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने नेतृत्व को बधाई देते हुए कहा है संगठन और काफी मजबूत होगा आने वाले समय में जनता दल यू को अपने लक्ष्य प्राप्ति की ओर ले जाने में इनकी अहम भूमिका होगी इधर जदयू कार्यालय में जिला अध्यक्ष आनंद कुमार वर्मा के नेतृत्व में प्रदेश सचिव जितेंद्र पटेल को पुष्प हार देकर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने पूर्व के कार्य को सराहते हुए कहा कि संगठन को मजबूती प्रदान करने में महत्वपूर्ण योगदान देते रहे हैं हालांकि पटेल समता पार्टी के समय से ही इस विचारधारा से जुड़े रहे हैं इस अवसर पर गुड्डू पटेल गणेश चंद्रवंशी जितेंद्र कुशवाहा सुजीत कुशवाहा राम किशोर वर्मा के अलावे अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट