अरवल कुर्था – राज्य सरकार के निर्देश पर स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के इब्राहिमपुर एवं अहमदपुर हरना पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के बैठने के लिए अलग-अलग टेबल की व्यवस्था की गई थी, ताकि आम लोगों को एक ही स्थान पर सभी विभागों की सेवाएं उपलब्ध हो सकें। शिविर में पंचायत क्षेत्र से बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी-अपनी समस्याओं एवं शिकायतों को लेकर पहुंचे।
सरकार के निर्देशानुसार संबंधित विभागों के अधिकारियों ने प्राप्त आवेदनों की सुनवाई की तथा कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया। वहीं जिन मामलों का तत्काल समाधान संभव नहीं था, उन्हें शीघ्र निष्पादन के लिए संबंधित विभाग को अग्रसारित किया गया। अधिकारियों ने उपस्थित लोगों को बताया कि सहयोग शिविर का उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना तथा सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। शिविर के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट