अरवल -अवैध ई फार्मेसी को तत्काल बंद करने ,कॉर्पोरेट को भारी डिस्काउंट देने के विरोध में ,और नकली दवाओ से देश को बचाने के लिए 20 मई दिन बुधवार को पूरे भारत वर्ष के 12 लाख 40 हजार औषधि विक्रेता सहित अरवल जिले के भी सभी दवा दुकानदार अपनी अपनी दवा की दुकान बंद रखेंगे।
इससे छोटे केमिस्टों का अस्तित्व ही खतरे में आ जाएगा और निष्पक्ष प्रति स्पर्धा भी खत्म हो जाएगी बाजार में असंतुलन और एकाधिकार की स्थिति हो जाएगी। भविष्य में दवाओ की गुणवत्ता एवं उपलब्धता पर भी व्यापक असर पड़ेगा। ई फार्मेसी पर रोक लगाने से राज्य के सभी केमिस्ट एवं उनके वर्तमान सप्लाई चेंन की सुरक्षा होगी।
हमारी अखिल भारतीय औषधि विक्रेता संघ सरकार से सदैव संवाद चाहता है ।टकराव नहीं, बंद एक मजबूरी है ।विकल्प नहीं। हम सरकार से सकारात्मक समाधान की अपेक्षा करते हैं।इसलिए हमारी मांगों की गंभीरता पूर्वक विचार करते हुए उसे पूरा किया जाए।
देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट