अरवल – जिला नियोजनालय, अरवल के तत्वावधान में 19 मई को एक दिवसीय नियोजन शिविर का आयोजन जिला नियोजनालय, अरवल के कार्यालय परिसर में किया जाएगा। उक्त नियोजन शिविर में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी Zepto द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। नियोजन शिविर का आयोजन प्रातः 11 बजे से अपराह्न 4 बजे तक किया जाएगा। शिविर में पीकर/पैकर आदि पदों हेतु अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर रोजगार प्राप्त करने के अवसर का लाभ उठाएं।
उक्त पदों के लिए कुल 50 रिक्तियां निर्धारित की गई हैं, जिनमें महिला एवं पुरुष दोनों अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं/ 12वीं / डिप्लोमा उत्तीर्ण निर्धारित की गई है तथा आयु सीमा 18 से 35 वर्ष रखी गई है। चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी द्वारा प्रतिमाह 16,500 से 19,000 रूपया तक मानदेय प्रदान किया जाएगा। नियोजन शिविर में भाग लेने हेतु अभ्यर्थियों का जिला नियोजनालय में निबंधन अनिवार्य है। अतः इच्छुक अभ्यर्थी अपने सभी आवश्यक प्रमाण-पत्रों के साथ निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होना सुनिश्चित करने की अपील की गई है।
देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट