अरवल – जिला पदाधिकारी अरवल अमृषा वैस द्वारा कार्यालय प्रकोष्ट में जनता से साक्षात्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनता से साक्षात्कार में लगभग 09 नागरिकों के द्वारा अपनी समस्याओं से जिला पदाधिकारी को अवगत कराया गया। समस्याएँ मुख्य रूप से भूमि विवाद, कब्जा, अनुग्रह अनुदान, नापी, राजस्व विभाग, अपर समाहर्ता, अनुमंडल कार्यालय, अंचलाधिकारी कार्यालय एवं अन्य विभाग से संबंधित थे। जनता से साक्षात्कार में विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया।
जिला पदाधिकारी द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निदेश दिया गया कि जनता की समस्याओं का समाधान त्वरित और पारदर्शी तरीके से करें। परासी थाना स्थित ग्राम सुमेरा निवासी प्रमोद लाल द्वारा बताया गया कि अंचल कार्यालय अरवल के सरकारी अमीन द्वारा जमीन की नापी कराई गई थी जिसमें 14.5 डिसमल में से 11.5 डिसमल दिखाई गई है, शेष किस दिशा में निकाली गई है, उस जमीन की चिन्हित करवाने की कृपा प्रदान की जाए। इस पर जिला पदाधिकारी द्वारा अंचलाधिकारी अरवल को नियमानुसार आवश्यश्क कार्रवाई करने हेतु निदेशित किया गया।
मेहन्दिया थाना स्थित ग्राम जमुहारी निवासी सरोज देवी द्वारा बताया गया कि मेरे पति स्व० गोधन सिंह की असामायिक मृत्यु 04 नवम्बर 2025 को सर्प के काटने से हो गई थी। आपदा राहत से मिलने वाली अनुग्रह अनुदान की राशि उपलब्ध करवाने की कृपा प्रदान की जाए। इस पर जिला पदाधिकारी द्वारा अपर समाहर्ता, आपदा प्रबंधन अरवल को नियमानुसार आवश्यश्क कार्रवाई करने हेतु निदेशित किया गया।
अरवल प्रखण्ड स्थित ग्राम अहियापुर निवासी केदार पासवान द्वारा बताया गया कि मेरे नीजी जमीन पर अनाधिकृत रूप से कैनाल विभाग द्वारा कब्जा किया गया है, जो मेरे पूर्वज के नाम से सर्वे खतियान है। मेरे नीजी जमीन को कब्जा से मुक्त करवाने की कृपा प्रदान की जाए। इस पर जिला पदाधिकारी द्वारा अंचलाधिकारी अरवल को स्थलीय एवं दस्तावेजो की जाँच कर संपूर्ण रूप से विधिवत कार्रवाई करते हुए प्रतिवेदन उपलब्ध कराने हेतु निदेशित किया गया।
देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट