अरवल -जिला पदाधिकारी के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक वस्तुओं की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु सतत अनुश्रवण एवं निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में यह सूचित किया जाता है कि अरवल जिले में एलपीजी गैस की उपलब्धता पूर्णतः सामान्य है। जिले के सभी 14 गैस एजेंसियों के पास पर्याप्त मात्रा में गैस सिलिंडर उपलब्ध हैं। दिनांक 11 अप्रैल, 2026 की स्थिति के अनुसार जिले में कुल 3587 एलपीजी गैस सिलिंडर उपलब्ध हैं। साथ ही अरवल जिले के पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल एवं डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है।
वर्तमान स्थिति के अनुसार पेट्रोल की उपलब्धता 124.2 किलोलीटर तथा डीजल की उपलब्धता 2215 किलोलीटर है, जिससे आमजन को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हो रही है। जिले में एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आपूर्ति व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा यह स्पष्ट किया गया है कि एलपीजी गैस की बुकिंग प्राप्त होने के उपरांत गैस एजेंसियों द्वारा उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी के माध्यम से उनके घर तक गैस सिलिंडर उपलब्ध कराया जा रहा है। अतः उपभोक्ताओं को गैस एजेंसियों पर जाने की आवश्यकता नहीं है और वे घर बैठे ही बुकिंग कर सकते हैं।
इसके अतिरिक्त, बुकिंग के लिए निर्धारित समय-सीमा निम्नवत है शहरी क्षेत्र में 25 दिनों के उपरांत पुनः दुकिंग, ग्रामीण क्षेत्र में 45 दिनों के उपरांत पुनः बुकिंग एलपीजी गैस की कालाबाजारी पर रोक लगाने हेतु जिला प्रशासन द्वारा नियमित रूप से निरीक्षण एवं छापेमारी की कार्रवाई की जा रही है, ताकि आपूर्ति व्यवस्था सुचारू बनी रहे और आम उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों के त्वरित समाधान हेतु जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है, जो 24×7 सचालित है।
उपभोक्ता निम्नलिखित दूरभाष संख्याओं पर संपर्क कर अपनी शिकायत या सुझाव दर्ज करा सकते है- 06337-228994, 06337-229494 8236230817 जिला प्रशासन, अरवल द्वारा सभी उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि एलपीजी गैस, पेट्रोल एवं डीजल की उपलब्धता को लेकर किसी प्रकार की चिंता न करें तथा अफवाहों पर ध्यान न दें। साथ ही अनावश्यक रूप से गैस एजेंसियों के समक्ष भीड़ न लगाएं, नियमानुसार बुकिंग करें एवं होम डिलीवरी सुविधा का लाभ उठाएं।
देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट