अरवल – बिहार लोक सेवा आयोग, बिहार, पटना के निदेश के आलोक में जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस द्वारा दिनांक 14 अप्रैल, 15 अप्रैल, 17 अप्रैल, 18 अप्रैल, 20 अप्रैल एवं 21 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाली सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा स्वच्छ, शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त वातावरण में संपन्न कराने हेतु समाहरणालय सभा कक्ष में बैठक आयोजित की गई। जिले में 05 परीक्षा केन्द्र बनाये गये है, जिनमें बालिका उच्च विद्यालय अरवल, जी ए उच्च विद्यालय अरवल, एस.एस.एस.जी.एस. कॉलेज अरवल, उमैराबाद उच्च विद्यालय अरवल एवं उच्च विद्यालय फतेहपुर संडा अरवल में परीक्षा केन्द्र निर्धारित है।
यह परीक्षा प्रथम पाली में 10:00 बजे से 12:00 बजे मध्याहून तक एवं द्वितीय पाली 02:30 बजे से 04:30 बजे अपराहन तक आयोजित किया जाना है। सभी प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी या पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बलों की परीक्षा केन्द्रों पर 08:15 बजे पूर्वाह्न में पहुँचने का समय निर्धारित किया गया है। वहीं परीक्षार्थियों को परीक्षा प्रारम्भसे 01 घंटा पहले तक प्रवेश दिया जाना है, उसके बाद परीक्षा केन्द्र का मुख्य द्वारा बंद कर दिया जायेगा, जिसमें किसी भी परीक्षार्थी अन्य का प्रवेश वर्जित होगा। सभी अभ्यर्थियों का विभिन्न स्तरों पर गहन फ्रिशकिंग प्रवेश करने के पूर्व की जायेगी।
परीक्षा के एक दिन पूर्व पर्याप्त संख्या कक्ष में जैमर का अधिष्ठापन बायोमेट्रिक, सी.सी.टी. वीफ्रिस्किंग, वीडियोग्राफर, सीट प्लान, जेनरेटर की व्यवस्था, कर्मियों का पहचान पत्र इत्यादि की तैयारी हेतु संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित किया गया। किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा कक्ष में मोबाईल फोन, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ, वाई-फाई गैजेट, इलेक्ट्रॉनिक पेन, पेजर इत्यादि जैसे इलेक्ट्रॉनिक सामग्री ले जाने की अनुमति नहीं दी जायेगी। उम्मीदवार को सचेत किया जाता है कि किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक सामग्री पाये जाने पर उसे कदाचार मानते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जायेगी। कदाचार करते हुए पाये जाने की स्थिति में इस परीक्षा सहित आगागी 05 वर्षों के लिए आयोग की परीक्षा में भाग लेने से वंचित किया जायेगा।
परीक्षा से संबंधित भ्रामक एवं सनसनीखेज अफवाह फैलाने की स्थिति में तीन वर्षों के लिए आयोग की परीक्षाओं से वंचित किया जायेगा। अपरिहाय स्थिति को छोड़कर किसी परीक्षार्थी को परीक्षा समाप्ति के पूर्व स्थान छोड़ने की अनुगति नहीं होगी। अगर किसी परीक्षार्थी को स्वास्थ्य कारणों से परीक्षा केन्द्र से जाने की अनुमति दी जाती है तो उनका प्रश्न पत्र तथा ओएमआर सीट जमा ले लिया जायेगा। परीक्षा एजेंसी के निदेशानुसार परीक्षार्थी अपने साथ केवल प्रवेश पत्र, पहचान पत्र लेकर प्रवेश करेंगे। प्रतिनियुक्त वीक्षकों एवं अन्य कर्मचारियों का परीक्षा केन्द्र परिसर में बिना पहचान पत्र के प्रवेश नहीं होगा।
परीक्षा केन्द्र में कोई भी व्यक्ति बिना पहचान पत्र के पाया जाता है तो उनपर दण्डात्मक कार्रवाई की जायेगी। जिला नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या 06337-229494 228191, 228008 एवं बहूटसएप न्) 8235230817 है। उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि वे अपने कर्तव्य एवं दायित्व का समय से निर्वहन करना सुनिश्चित करेंगे। मौके पर अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कोषागार पदाधिकारी, सिविल सर्जन, विशेष कार्य पदाधिकारी के साथ जिला स्तरीय दण्डाधिकारी, नोडल पदाधिकारी के साथ अन्य उपस्थित रहे।
देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट