अरवल -जिला पदाधिकारी अरवल अमृषा बैंस के निदेशानुसार उप विकास आयुक्त, शैलेश कुमार द्वारा कार्यालय प्रकोष्ट में जनता से साक्षात्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनता से साक्षात्कार में लगभग 06 नागरिकों के द्वारा अपनी समस्याओं से उप विकास आयुक्त को अवगत कराया गया।
समस्याएँ मुख्य रूप से धान अधिप्राप्ति, जन्म प्रमाण पत्र, रास्ता निर्माण, अनुमंडल कार्यालय, प्रखण्ड कार्यालय, अंचल कार्यालय, विद्युत विभाग से संबंधित थे। जनता से साक्षात्कार में विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया। उप विकास आयुक्त द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निदेश दिया गया कि जनता की समस्याओं का समाधान त्वरित और पारदर्शी तरीके से करें।
करपी प्रखण्ड स्थित ग्राम बंधु बिगहा के ग्रामीण जनता द्वारा बताया गया कि नवसृजित प्राथमिक विद्यालय बंधु बिगहा के बच्चों, ग्रामीणों तथा शिक्षकगण को आने जाने में बिहार सरकार के पईन में नाला का निर्माण नहीं होने से काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। आने-जाने का रास्ता निर्माण करवाने की कृपा प्रदान की जाए। इस पर उप विकास आयुक्त द्वारा प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी करपी को नियमानुसार आवश्यश्क कार्रवाई करने हेतु निदेशित किया गया।
करपी प्रखण्ड स्थित ग्राम पहड़पुरा निवासी कौशल प्रसाद सिंह द्वारा बताया गया कि धान अधिप्राप्ति में 272.35 क्विंटल के विरूद्ध मात्र 242 क्विंटल का भुगतान कर शेष 30.35 क्विंटल की राशि अवैध कमीशन की माँग एवं धोखाधड़ी कर हड़पने तथा धमकी एवं मारपीट के लिए राइस मिल के संचालक ओमप्रकाश एवं अन्य लोग उतारू हो गये, उक्त लोगों पर विधि सम्मत कार्रवाई कर भुगतान करवाने की कृपा की जाए।
इस पर उप विकास आयुक्त द्वारा जिला सहकारिता पदाधिकारी अरवल को नियमानुसार आवश्यश्क कार्रवाई करने हेतु निदेशित किया गया। अरवल प्रखण्ड स्थित ग्राम प्यारेचक निवासी बखोरा साव द्वारा बताया गया कि मैं गरीब परिवार के सदस्य हैं तथा विद्युत बील अधिक आ गया है, माफ करवाने की कृपा की जाए। इस पर उप विकास आयुक्त द्वारा कार्यपालक अभियंता, विद्युत विभाग अरवल को नियमानुसार आवश्यश्क कार्रवाई करने हेतु निदेशित किया गया।
देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट