अरवल – खाद की कालाबाजारी और खाद की किल्लत को लेकर अखिल भारतीय किसान महासभा ने जिला कृषि पदाधिकारी का घेराव किया। इस अवसर पर किसानों को संबोधित करते हुए अरवल विधायक महानंद सिंह ने कहा कि बिहार के किसान खाद के लिए परेशान है।इस पर एक शब्द नहीं बोल रही हैं सरकार। सरकार ने बिचौलियों और जमाखोरी करने वाले को खाद स्टोर करके और महंगे दाम पर बेचने के लिए छूट दे रखी है चार से पांच सौ रुपया तक किसानों से पैसा वसूला जा रहा है।
भाजपा के प्रेम शुक्ला टीवी चैनल पर जो प्रवक्ता है उनके द्वारा मां बहन के गाली देते हुए पूरे वीडियो वायरल है इनको सब लोगों ने देखा है। लेकिन उनके साथ गाली गलौज किया कि नहीं,वह भी पता चला कि वह भाजपा के ही एजेंट है। जब पुलिस ने गाली देने वालों को गिरफ्तार कर लिया तो बिहार बंदी का कोई औचित्य ही नहीं है।दरअसल भाजपा तेजस्वी यादव और राहुल गांधी को निशाना बना करके राजनीतिक रोटी सेकना चाह रही है। बिहार की सत्ता पाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते है।
आज तक के इतिहास में ऐसा पहला प्रधान मंत्री है जो सत्ता पाने के लिए अपनी कार्यकर्ता से अपनी ही मां को गाली दिलबाते है। ऐसे गाली देना, गुंडागर्दी, उन्माद, हिंसा ,बलात्कार भाजपा का डी एन ए में है। वोटर अधिकार यात्रा में लोगों का जन उभार को देखते ही सत्ता जाने की डर सताने लगा है। बिहार की जनता वोट चोर को पकड़ लिया है। इस बार बिहार के सत्ता से उखाड़ फेकेगी। राहुल,तेजस्वी को गाली देना बंद करो ये कही से उचित नहीं है। प्रदर्शन में भाकपा माले के जिला सचिव जितेंद्र यादव,अखिल भारतीय किसान सभा के अध्यक्ष राजेश्वरी यादव,रामकुमार वर्मा ने संबोधित किया।प्रदर्शन में सैकड़ों किसान उपस्थित थे।
देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट