अरवल – जिला पदाधिकारी अरवल कुमार गौरव द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमे लगभग 21 परिवादियों के फरियाद को सुना गया। परिवादियों द्वारा भूमि विवाद, अतिक्रमण, लगान निर्धारण, शस्त्र अनुज्ञप्ति, परिमार्जन, उप विकास आयुक्त, डी.आर.डी.ए., आई.सी.डी.एस., डी.एफ.ओ.. भूमि सुधार उप समाहर्ता, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण केन्द्र, पुलिस अधीक्षक, जिला परिवहन विभाग एवं अन्य विभागों से संबंधित मामले थे। फरियादियों के आवेदनों के शीघ्र निष्पादन हेतु जिला पदाधिकारी द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निदेश दिये गये।
अरवल प्रखण्ड स्थित ग्राम मोथा निवासी सुधांशु वर्मा द्वारा बताया गया कि मेरे जमीन को बिना बिक्री किए हुए रजीस्टार 2 से फर्जी तरीके से हल्का कर्मचारी के द्वारा दूसरे के नाम पर दाखिल खारिज कर दिया गया है तथा हमारे नाम से 35 डीसमल जमीन भी हटा दिया गया है। जाँचो उपरांत 35 डीसमल जमीन जोड़वाने की कृपा की जाए। इस संबंध में जिला पदाधिकारी द्वारा अंचलाधिकारी अरवल को नियमानुसार जाँच कर आवश्यश्क कार्रवाई करने हेतु निदेशित किया गया। कुर्था प्रखण्ड स्थित ग्राम खेमखरण सराय निवासी धनन्जय कुमार द्वारा बताया गया कि मुझे एल.पी.सी. की सख्त जरूरत है। मेरे द्वारा ऑफ लाईन आवेदन दी गई थी पर मेरा जमीन का डिमांड हटा दिया गया है। एल.पी.सी. निर्गत करवाने की कृपा की जाए।
इस संबंध में जिला पदाधिकारी द्वारा अंचलाधिकारी कुर्था को नियमानुसार परिमार्जन करने हेतु निदेशित किया गया। सोनभद्र वंशी सूर्यपुर प्रखण्ड स्थित ग्राम खटांगी टोला महादेव बिगहा निवासी नागेन्द्र यादव द्वारा बताया गया कि मेरे गाँव से पुरब पईन की गहराई अधिक हो गया है, जिसे गाँव के लोगों को आने-जाने में काफी कठिनाई हो रही है। पुल के निर्माण करवाने की कृपा की जाए। इस संबंध में जिला पदाधिकारी द्वारा उप विकास आयुक्त अरवल को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने हेतु निदेशित किया गया।
देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट