अरवल – जन सुराज पार्टी के तहत जन सुराज उद्घोष यात्रा को सफल बनाने हेतु जनसंपर्क अभियान चलाया गया इस दौरान पूर्व अध्यक्ष जिला परिषद् रंजय कुमार सह सदस्य प्रदेश कोर कमिटी, जन सुराज पार्टी, बिहार ने विभिन्न गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इसके साथ ही जनता को जन सुराज उद्घोष यात्रा एवं सभा के बारे में गहन रूप से जानकारी देते हुए अरवल जिला के सदर प्रखंड अरवल में 28 अप्रैल 2025 को स्थान महुआबाग, अरवल में 10 बजे से पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर के द्वारा होने वाली सभा में शामिल होने के लिए आग्रह पूर्वक अपील किया।
उन्होंने लोगों को बताया कि पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने अपनी बहुमूल्य समय देकर बिहार में भ्रष्टाचार, घूसखोरी, भ्रष्ट परीक्षा नीति भ्रष्ट शिक्षा नीति के विरुद्ध बिहार वासियों को संगठित कर आगे की बढ़ाने की रास्ता बताने का काम कर रहे हैं। पार्टी एजेंडा के बारे में विस्तार रूप से लोगों को बताया गया। जिसमें लोगों को बताया गया कि सबसे पहले पलायन को रोका जाएगा।
बुजुर्ग का पेंशन दो हजार रुपया दिया जाएगा। महिलाओं को सस्ता ऋण मात्र 4 प्रतिशत पर दिया जाएगा। 15 साल तक के बच्चों को मुफ्त में अच्छी शिक्षा की व्यवस्था की जाएगी। किसानो की बेहतर खेती के लिए मनरेगा के मजदूरों से जोड़ा जाएगा। लोकतंत्र में दिए गए अधिकार को वर्तमान सरकार के द्वारा लाठी तंत्र के माध्यम से आवाज बंद किया जा रहा है ऐसी व्यवस्था को ध्वस्त किया जाएगा। शराबबंदी के नाम पर गरीब गुरबा को गैर कानूनी तरीके से जबरन जेल भेजा जा रहा है इस प्रकार के कानून को ध्वस्त किया जाएगा।
वर्तमान बिहार सरकार के द्वारा जनप्रतिनिधियों की अधिकार को छीना जा रहा है उसे पर रोक लगाने का कार्य किया जाएगा। बिहार में भूमिहीन परिवारों को तीन डिसमिल जमीन कितने लोगों को दिया गया सरकार सूची जारी करें। तथा जाति जनगणना के आधार पर सरकार ने 94 लाख परिवारों को 2- 2 लाख रुपया देने की घोषणा किया था अब तक कितने लोगों को घोषणा के अनुकूल राशि दिया गया है उसकी सरकार से सूची जारी करने को लेकर जन सुराज पार्टी मांग कर रहा है।
देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट