By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
अपराध

अरवल में ऑटो से खींचकर वकील की पत्नी की गोली मारकर हत्या, गवाही देकर लौट रही थी

Amit Dubey
Last updated: August 8, 2026 12:05 pm
By Amit Dubey 71 Views
Share
4 Min Read
अरवल, वकील, पत्नी, हत्या, ऑटो, गवाही, बाइक सवार
SHARE

अरवल में बीती देर रात एक सनसनीखेज वारदात में एक वकील की पत्नी को सरेआम ऑटो से खींचकर गोली मार दी गई। वकील की पत्नी अरवल न्यायालय में गवाही देकर ऑटो से अपने घर लौट रही। इसी दौरान बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने ऑटो को घेर लिया और महिला को वाहन से खींचकर गोली मार कर हत्या कर दी। घटना जहानाबाद-अरवल मुख्य मार्ग पर बाजितपुर मोड़ के पास हुई। बताया जा रहा है कि महिला अपने दूसरे पति के साथ घर लौट रही थी। तभी अपराधियों ने ऑटो को रोक लिया और देखते ही देखते ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की है।

- Advertisement -

कोर्ट में गवाही देकर लौट रही थी महिला

मृतका की पहचान 28 वर्षीय शोभा कुमारी के रूप में हुई है। वह अपने दूसरे पति पप्पू कुमार के साथ अरवल न्यायालय में एक मामले में गवाही देने गई थी। कोर्ट की कार्यवाही पूरी होने के बाद दोनों ऑटो से जहानाबाद की ओर लौट रहे थे। मिली जानकारी के अनुुसार जैसे ही ऑटो करपी थाना क्षेत्र के बाजितपुर मोड़ के पास पहुंचा, वहां पहले से मौजूद बाइक सवार अपराधियों ने उसे घेर लिया और महिला को आटो से खींचकर बाहर सड़क पर पटक दिया। इसके बाद हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। कई गोलियां महिला के शरीर में समा गईं जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार अपराधियों ने सीधे शोभा कुमारी को निशाना बनाया। हमले में शोभा कुमारी का पति पप्पू कुमार बाल-बाल बच गया। इधर अस्पताल में डॉक्टरों ने बताया कि महिला के शरीर पर चार गोलियों के निशान पाए गए हैं। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि महिला को कितनी गोलियां लगी थीं और मौत का सटीक कारण क्या रहा।

इधर घटना के बाद सूचना मिलते ही करपी थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिन्हा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। मौके से एफएसएल की टीम ने भी साक्ष्य एकत्र किए हैं। अब तक की जांच में सामने आया है कि मृतका का अपने पूर्व पति रविंद्र राम के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा था। मृतका के दूसरे पति पप्पू कुमार के बयान पर पुलिस ने पूर्व पति रविंद्र राम सहित अन्य लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस का मानना है कि हत्या के पीछे पुराना पारिवारिक विवाद एक अहम कारण हो सकता है, हालांकि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। फिलहाल मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही घटना में शामिल अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

TAGGED: अरवल, ऑटो, गवाही, पत्नी, बाइक सवार, वकील, हत्या
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

कपड़ा व्यवसाई से मारपीट कर छिनतई, 20 बदमाशों ने दिया घटना को दिया अंजाम, एक गिरफ्तार 
बिहारी समाज
बैट्री दुकान का ताला तोड़ अज्ञात चोरों ने उड़ाए ढाई लाख रुपए मूल्य की बैट्रियां 
बिहारी समाज
आरटीआई नहीं होता तो..….
बिहारी समाज
कलश स्थापना से विसर्जन तक की तैयारियों पर चर्चा, प्रशासन के निर्देशों का पालन करेगी पूजा समिति
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

कपड़ा व्यवसाई से मारपीट कर छिनतई, 20 बदमाशों ने दिया घटना को दिया अंजाम, एक गिरफ्तार 
बिहारी समाज
बैट्री दुकान का ताला तोड़ अज्ञात चोरों ने उड़ाए ढाई लाख रुपए मूल्य की बैट्रियां 
बिहारी समाज
आरटीआई नहीं होता तो..….
बिहारी समाज
कलश स्थापना से विसर्जन तक की तैयारियों पर चर्चा, प्रशासन के निर्देशों का पालन करेगी पूजा समिति
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

कपड़ा व्यवसाई से मारपीट कर छिनतई, 20 बदमाशों ने दिया घटना को दिया अंजाम, एक गिरफ्तार 

नवादा : नगर थाना क्षेत्र में बदमाशों का आतंक बढ़ता जा रहा…

By Swatva
बिहारी समाज

बैट्री दुकान का ताला तोड़ अज्ञात चोरों ने उड़ाए ढाई लाख रुपए मूल्य की बैट्रियां 

नवादा : नगर के स्टेशन रोड स्थित एक दुकान का ताला तोड़कर चोरों…

By Swatva

आरटीआई नहीं होता तो..….

-आप भी कमाल के हैं एसडीओ साहब! मामला फर्जी अनुज्ञप्ति का नवादा…

By Swatva
बिहारी समाज

कलश स्थापना से विसर्जन तक की तैयारियों पर चर्चा, प्रशासन के निर्देशों का पालन करेगी पूजा समिति

नवादा : नगर दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों की बैठक पहली बार पार…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?