By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
अपराध

आरा में युवक की हत्या से भड़का आक्रोश, सासाराम-पटना मार्ग जाम

Amit Dubey
Last updated: September 12, 2026 12:25 pm
By Amit Dubey 2 Views
Share
3 Min Read
आरा, युवक, हत्या, सासाराम, पटना, एसएच, जाम
SHARE

आरा के निकट चरपोखरी में एक युवक की हत्या के बाद लोगों ने जमकर बवाल काटा और इसके बाद गुस्साई भीड़ ने अतिव्यस्त सासाराम—आरा—पटना मार्ग को जाम कर दिया। बताया जाता है कि आज तड़के से ही इस मार्ग पर आवाजाही बंद है और दोनों ही तरफ कई किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है। बताया गया कि चरपोखरी थाना क्षेत्र के इस्लामगंज मोहल्ले में बीती देर रात हथियारबंद अपराधियों ने मोहम्मद जक्खी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया और लोग सड़क पर उतर आए। लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए स्टेट हाइवे मेन रोड को जाम कर दिया।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार मृतक मोहम्मद जक्खी इलाके में अवैध नशे की बिक्री का विरोध करता था जिसके चलते वह नशे का कारोबार करने वालों के टार्गेट पर आ गया था। बताया जाता है कि इसी वजह से उसे निशाना बनाया गया। हालांकि हत्या की असली वजह और वारदात में शामिल लोगों की पहचान पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। बीती देर रात अपराधियों ने जक्खी पर हमला कर उसे गोली मार दी। गोली लगने के बाद जक्खी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया परंतु इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया तथा वे शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन करने लगे। आक्रोशित लोगों ने शव को आरा-सासाराम मुख्य मार्ग पर रखकर जाम कर दिया। प्रदर्शन के दौरान आगजनी भी की गई तथा इस दौरान लोग प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते रहे।

सड़क जाम होने के कारण दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति को देखते हुए चरपोखरी, गढ़हनी समेत छह थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल वहां भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है। इसके अलावा दो डीएसपी भी घटनास्थल पर पहुंचे हैं। पुलिस अधिकारी प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, आक्रोशित लोग अपनी मांग पर अड़े हुए हैं। प्रदर्शनकारी एसपी को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे हैं। मृतक के परिजनों और ग्रामीणों का कहना है कि वारदात में शामिल अपराधियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। लोगों का आरोप है कि नशे के कारोबार का विरोध करने की वजह से जक्खी को निशाना बनाया गया।

TAGGED: आरा, एसएच, जाम, पटना, युवक, सासाराम, हत्या
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

नहर के पानी को ले नवादा और शेखपुरा जिलों के ग्रामीण आमने-सामने, थाना पहुंचा मामला
बिहारी समाज
JDU, MLC, चुनाव
JDU ने तय किए MLC चुनाव के उम्मीदवारों के नाम, बस औपचारिक ऐलान बाकी
चुनाव देश-विदेश राजनीति लेटेस्ट न्यूज़
ओवरलोडेड ट्रकों से 10 साल पहले बनी सड़क गड्ढे में बदली, आईटीआई का रास्ता भी खराब
बिहारी समाज
न्यायालय में उपस्थित पक्षकारों ने अपर समाहर्ता पर लगाया दुर्व्यवहार का आरोप
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

नहर के पानी को ले नवादा और शेखपुरा जिलों के ग्रामीण आमने-सामने, थाना पहुंचा मामला
बिहारी समाज
JDU, MLC, चुनाव
JDU ने तय किए MLC चुनाव के उम्मीदवारों के नाम, बस औपचारिक ऐलान बाकी
चुनाव देश-विदेश राजनीति लेटेस्ट न्यूज़
ओवरलोडेड ट्रकों से 10 साल पहले बनी सड़क गड्ढे में बदली, आईटीआई का रास्ता भी खराब
बिहारी समाज
न्यायालय में उपस्थित पक्षकारों ने अपर समाहर्ता पर लगाया दुर्व्यवहार का आरोप
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

नहर के पानी को ले नवादा और शेखपुरा जिलों के ग्रामीण आमने-सामने, थाना पहुंचा मामला

नवादा : जिले के पकरीबरावां थाना क्षेत्र के जिलवारिया गांव के समीप…

By Swatva
बिहारी समाज

ओवरलोडेड ट्रकों से 10 साल पहले बनी सड़क गड्ढे में बदली, आईटीआई का रास्ता भी खराब

नवादा : जिले में ओवरलोडेड बालू वाहनों ने करोड़ों की लागत से…

By Swatva

न्यायालय में उपस्थित पक्षकारों ने अपर समाहर्ता पर लगाया दुर्व्यवहार का आरोप

नवादा : अपर समाहर्ता सह प्रथम अपीलीय प्राधिकार मनोज कुमार पर न्यायालय…

By Swatva
बिहारी समाज

बिहार सरकारी मोटरयान चालक संघ की नयी कमेटी गठित, विनय कुमार बने अध्यक्ष

नवादा : बिहार राज्य सरकारी मोटरयान चालक संघ का 12 वां त्रैवार्षिक…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?