By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

नेपाल में एक और ग्लेशियर झील फटने के बाद बिहार में हाई अलर्ट, तटबंधों पर 24 घंटे निगरानी

Amit Dubey
Last updated: August 29, 2026 12:59 pm
By Amit Dubey 1 View
Share
3 Min Read
दूसरी झील, नेपाल, ग्लेशियर, फटा, जलप्रलय, खतरा, बिहार, अलर्ट, कोसी, वाल्मीकि नगर
SHARE

तिब्बत-नेपाल सीमा पर एक और ग्लेशियर झील फटने से नेपाल में जलप्रलय के साथ ही बिहार में भी खतरे की स्थिति बन गई है। संभावित आपदा को देखते हुए बिहार में वाल्मीकिनगर से कोसी बराज तक हाई अलर्ट घोषित किया गया है। जल संसाधन विभाग और इंजीनियरों की टीम तटबंधों की चौबीसों घंटे निगरानी कर रही है ताकि किसी भी संभावित तबाही से निपटा जा सके। इस बीच नेपाल में दो दिन पहले ग्लेशिर टूटने से हुई तबाही अब सैलाब बनकर गंडक नदी के साथ ही अन्य नदियों में प्रत्यक्ष तौर पर बिहार में दिख रही है। नेपाल से आ रहा बाढ़ पानी सब कुछ बहाकर लाता जा रहा है। गोपालगंज की गंडक नदी में जंगली जानवरों के साथ-साथ इंसानों की लाशें भी बहती हुई आ रही हैं। पश्चिम चंपारण और गोपालगंज के बीच गंडक नदी में कई लोगों की लाशें देखीं गईं हैं।

- Advertisement -

खबर है कि नेपाल के ऊपर चीनी क्षेत्र में ल्हेंदे नदी पर एक और बर्फ की झील फट गई है जिससे सैलाब का रेला नीचे की ओर चढ़ दौड़ा है। इस घटना का असर बिहार पर भी पड़ने की आशंका को देखते हुए जल संसाधन विभाग ने गंडक बराज, कोसी बराज पर सतर्कता बढ़ा दी है। जबकि सारण और अन्य जिलों में स्थित तटबंधों पर 24 घंटे कड़ी निगरानी का आदेश दिया गया है। कोसी पर बने वीरपुर बराज में पानी का फ्लो काफी तेज और उपर आ गया है। बताया जाता है कि नेपाल और चीन की सीमा पर एक और अस्थायी झील फट गई है जो ल्हेंदे नदी प्रणाली के ऊपरी हिस्से में बनी थी। यह झील ग्लेशियर के टूटने से बने मलबे की प्राकृतिक रुकावट के कारण बनी और कहा जा रहा है कि इसी ग्लेशियर के एक हिस्से के टूटने से इस हफ्ते की शुरुआत में नेपाल और तिब्बत में अचानक बाढ़ आई थी। अब इस ग्लेशियर का दूसरा हिस्सा भी टूट गया है।

नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद एक और ग्लेशियर झील टूटने की खबर जैसे ही सामने आई, बिहार के वीरपुर (कोसी) बराज पर निगरानी सख्त कर दी गई। बचाव व सुरक्षात्मक कदम के तहत कोसी बराज के 56 में से 17 फाटक खोल दिए गए हैं। जल संसाधन विभाग के अनुसार, पूर्वी और पश्चिमी तटबंध पूरी तरह सुरक्षित हैं तथा सभी स्पर और स्टड सामान्य स्थिति में हैं। शुक्रवार को समय-समय पर कोसी बराज से डिस्चार्ज में उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया, जो शाम छह बजे बढ़कर 1,44,775 क्यूसेक पहुंच गया। नेपाल की भोटे कोशी नदी से 10 हजार क्यूसेक अतिरिक्त पानी आने का अनुमान है जिससे कई जिलों में भारी मात्रा में जल आने की आशंका जताई गई है।

TAGGED: अलर्ट, कोसी, खतरा, ग्लेशियर, जलप्रलय, दूसरी झील, नेपाल, फटा, बिहार, वाल्मीकि नगर
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

पटना उच्च न्यायालय के माननीय न्यायमूर्ति श्री विवेक चौधरी पहुंचे बाबा कोटेश्वर नाथ धाम, परिवार संग किया सहस्रलिंग शिवलिंग का जलाभिषेक
बिहारी समाज
सलाखों के पीछे भी पहुंचा बहनों का प्यार, मंडल कारा में 600 भाइयों की कलाई पर सजी राखी
बिहारी समाज
मनचलों हो जाओ सावधान! नहीं तो ‘अभया ब्रिगेड’ उतार देंगी इश्क की भूत
बिहारी समाज
राखी बंधवाने जा रहे युवक की बाइक दुर्घटना में मौत
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

पटना उच्च न्यायालय के माननीय न्यायमूर्ति श्री विवेक चौधरी पहुंचे बाबा कोटेश्वर नाथ धाम, परिवार संग किया सहस्रलिंग शिवलिंग का जलाभिषेक
बिहारी समाज
सलाखों के पीछे भी पहुंचा बहनों का प्यार, मंडल कारा में 600 भाइयों की कलाई पर सजी राखी
बिहारी समाज
मनचलों हो जाओ सावधान! नहीं तो ‘अभया ब्रिगेड’ उतार देंगी इश्क की भूत
बिहारी समाज
राखी बंधवाने जा रहे युवक की बाइक दुर्घटना में मौत
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

पटना उच्च न्यायालय के माननीय न्यायमूर्ति श्री विवेक चौधरी पहुंचे बाबा कोटेश्वर नाथ धाम, परिवार संग किया सहस्रलिंग शिवलिंग का जलाभिषेक

गया/ग्राम मेन। गया जिले के ग्राम मेन स्थित ऐतिहासिक एवं प्रसिद्ध धार्मिक…

By Swatva
बिहारी समाज

सलाखों के पीछे भी पहुंचा बहनों का प्यार, मंडल कारा में 600 भाइयों की कलाई पर सजी राखी

नवादा : रक्षाबंधन के मौके पर मंडल कारा में भाई-बहन के रिश्ते…

By Swatva
बिहारी समाज

मनचलों हो जाओ सावधान! नहीं तो ‘अभया ब्रिगेड’ उतार देंगी इश्क की भूत

नवादा : पुलिस ने रक्षाबंधन के अवसर पर जिले की महिलाओं, युवतियों…

By Swatva
बिहारी समाज

राखी बंधवाने जा रहे युवक की बाइक दुर्घटना में मौत

नवादा : जिले के कौआकोल थाना क्षेत्र के देवनगढ़ पंचायत अंतर्गत भोरमबाग…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?