By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
अपराध

दुलारचंद हत्याकांड में मोकामा के दबंग विधायक अनंत सिंह को मिली जमानत, 4 माह बाद आयेंगे जेल से बाहर

Amit Dubey
Last updated: March 19, 2026 1:09 pm
By Amit Dubey 36 Views
Share
3 Min Read
विधायक, मोकामा, अनंत सिंह, JDU, जमानत, दुलारचंद, हत्याकांड, 4 माह, जेल
SHARE

बिहार की सियासत में दबंग रसूख रखने वाले मोकामा से जेडीयू के बाहुबली विधायक अनंत सिंह के जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो गया है। पटना हाईकोर्ट ने अनंत सिंह को दुलारचंद यादव हत्याकांड में जमानत दे दी है। आज गुरुवार 19 मार्च 2026 को हाईकोर्ट ने मोकामा से जेडीयू विधायक अनंत सिंह को दुलारचंद यादव हत्या मामले में जमानत देते हुए उन्हें रिहा करने का आदेश दिया। अनंत सिंह पिछले साल बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान मोकामा टाल क्षेत्र में हुए दुलारचंद हत्याकांड के आरोप में करीब 4 महीने से पटना की बेऊर जेल में बंद थे। विधानसभा चुनाव के वक्त प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी के कार्यकर्ता दुलारचंद यादव की मोकामा टाल क्षेत्र में हत्या हो गई थी। इसी मामले में अनंत सिंह को आरोपी बनाया गया जिसके बाद से वे जेल में बंद थे। जेल में बंद रहते ही उन्होंने चुनाव जीता। लेकिन अब उन्हें जमानत मिल गई है और वे करीब 4 माह बाद जेल से बाहर निकलेंगे।

- Advertisement -

मोकामा विधायक अनंत सिंह ने अभी हाल ही में राज्यसभा चुनाव के दौरान जेल से विधानसभा आकर वोट दिया था। उस वक्त उन्होंने बड़ा ऐलान किया था कि अब वे चुनाव नहीं लड़ेंगे। अब उनकी जगह उनका बाल-बच्चा राजनीति करेगा। अब बेल मिल जाने के बाद विधायक अनंत सिंह कल शुक्रवार या परसों शनिवार तक कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद जेल से बाहर आ जायेंगे और अपने समर्थकों के बीच होंगे। आज दुलारचंद यादव हत्याकांड में जमानत के लिए अनंत सिंह की याचिका पर सुनवाई के दौरान पटना हाईकोर्ट ने बाहुबली विधायक की बेल पीटिशन को स्वीकार करते हुए उन्हें रिहा करने का आदेश जारी किया।

विदित हो कि अभी 3 दिन पहले ही 16 मार्च को विधायक अनंत सिंह राज्यसभा चुनाव में वोट डालने के लिए जेल से बिहार विधानसभा पहुंचे थे, तो उस वक्त पत्रकारों ने उनसे सवाल किया था कि आप बाहर कब आ रहे हैं? आपके समर्थक उदास हैं और आपको अपने बीच देखना चाहते हैं। इस पर जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने बेबाक अंदाज में जवाब देते हुए कहा था कि—’कोई उदास नहीं है…. हम आ रहे हैं। एक से दो महीने के भीतर हम बाहर आ जायेंगे…’ विदित हो कि मोकामा टाल इलाके में दुलारचंद यादव की हत्या 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान हुई थी। इस कांड में अनंत सिंह को आरोपी बनाया गया था। जेल में रहते हुए ही अनंत सिंह को चुनाव में जीत मिली थी। अनंत सिंह से पहले उनकी पत्नी नीलम देवी मोकामा से विधायक थीं।

TAGGED: 4 माह, JDU, अनंत सिंह, जमानत, जेल, दुलारचंद, मोकामा, विधायक, हत्याकांड
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

बच्ची, मंदिर, फर्श, पिता, हत्या, भोजपुर
पिता ने इकलौती बेटी को मंदिर के फर्श पर दे मारा, बच्ची की मौत से मां का रो-रोकर बुरा हाल
अपराध बिहारी समाज
सम्राट, विजय चौधरी, नीतीश, कंधे पर हाथ, मतलब, पुरानी आदत, बिहार सीएम
यह उनकी पुरानी आदत…विजय चौधरी ने सम्राट के कंधे पर नीतीश का हाथ होने का मतलब बताया
देश-विदेश बिहारी समाज राजनीति राजपाट लेटेस्ट न्यूज़
मेसकौर प्रखंड प्रमुख के विरुद्ध लाये गये अविश्वास प्रस्ताव की बैठक को डीएम ने किया स्थगित
बिहारी समाज
नीतीश, नई दिल्ली, नामांकन, JDU, राष्ट्रीय अध्यक्ष
नीतीश आज दिल्ली में करेंगे नामांकन, फिर बनेंगे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष
देश-विदेश राजनीति राजपाट
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

बच्ची, मंदिर, फर्श, पिता, हत्या, भोजपुर
पिता ने इकलौती बेटी को मंदिर के फर्श पर दे मारा, बच्ची की मौत से मां का रो-रोकर बुरा हाल
अपराध बिहारी समाज
सम्राट, विजय चौधरी, नीतीश, कंधे पर हाथ, मतलब, पुरानी आदत, बिहार सीएम
यह उनकी पुरानी आदत…विजय चौधरी ने सम्राट के कंधे पर नीतीश का हाथ होने का मतलब बताया
देश-विदेश बिहारी समाज राजनीति राजपाट लेटेस्ट न्यूज़
मेसकौर प्रखंड प्रमुख के विरुद्ध लाये गये अविश्वास प्रस्ताव की बैठक को डीएम ने किया स्थगित
बिहारी समाज
नीतीश, नई दिल्ली, नामांकन, JDU, राष्ट्रीय अध्यक्ष
नीतीश आज दिल्ली में करेंगे नामांकन, फिर बनेंगे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष
देश-विदेश राजनीति राजपाट
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बच्ची, मंदिर, फर्श, पिता, हत्या, भोजपुर
अपराध

पिता ने इकलौती बेटी को मंदिर के फर्श पर दे मारा, बच्ची की मौत से मां का रो-रोकर बुरा हाल

बिहार के भोजपुर जिले एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने मानवता…

By Amit Dubey
सम्राट, विजय चौधरी, नीतीश, कंधे पर हाथ, मतलब, पुरानी आदत, बिहार सीएम
देश-विदेश

यह उनकी पुरानी आदत…विजय चौधरी ने सम्राट के कंधे पर नीतीश का हाथ होने का मतलब बताया

बिहार के मंत्री विजय कुमार चौधरी ने बिहार के अगले सीएम के…

By Amit Dubey

मेसकौर प्रखंड प्रमुख के विरुद्ध लाये गये अविश्वास प्रस्ताव की बैठक को डीएम ने किया स्थगित

नवादा : जिले के मेसकौर प्रखंड प्रमुख के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पर…

By Swatva
नीतीश, नई दिल्ली, नामांकन, JDU, राष्ट्रीय अध्यक्ष
देश-विदेश

नीतीश आज दिल्ली में करेंगे नामांकन, फिर बनेंगे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष

राज्यसभा सांसद चुने जाने के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?