By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

सियासी गहमागहमी के बीच नीतीश से मिले अमित शाह, अंतिम दिन नामांकन की लगी रेस

Amit Dubey
Last updated: October 17, 2025 12:00 pm
By Amit Dubey 189 Views
Share
4 Min Read
अमित शाह, नीतीश, कांग्रेस, कैंडिडेट, लिस्ट, नामांकन
SHARE

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए नामांकन का आज अंतिम दिन है। सभी दलों के प्रमुख नेता नामांकन में व्यस्त हैं। आज खेसारी लाल यादव छपरा से तो भाजपा की मैथिली ठाकुर दरभंगा की अलीनगर सीट से नॉमिनेशन करेंगे। वहीं बीती रात महागठबंधन की प्रमुख सहयोगी कांग्रेस ने भी अपने 48 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी। महागठबंधन में कहा जा रहा कि मुकेश सहनी 15 सीटों पर मान गए हैं और आज ही वे भी नामांकन करेंगे। लेकिन सूत्रों के अनुसार अभी भी कांग्रेस और राजद के ​बीच 5 सीटों को लेकर पेंच फंसा हुआ है। कहा जा रहा कि दोनों ही दल इन पांच सीटों पर अपना उम्मीदवार उतारना चाह रहे।

Contents
अमित शाह की नीतीश कुमार से मुलाकातकांग्रेस ने जारी की लिस्ट, 5 सीटों पर पेंच
- Advertisement -

अमित शाह की नीतीश कुमार से मुलाकात

इधर सियासी गहमागहमी के बीच आज ही भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे। इस मुलाकात के दौरान विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा होने की संभावना है। राजनीतिक डालको में इस मुलाकात को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। गृहमंत्री अमित शाह बिहार में तीन दिवसीय दौरे पर हैं। उन्होंने आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनके पटना आवास पर मुलाकात की। दोनों के बीच तकरीबन 18 मिनिट तक आगामी चुनाव की रणनीति पर चर्चा हुई। इसके बाद अमित शाह एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए। वह पटना से छपरा के लिए रवाना हुए हैं जहां चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद आज ही उनकी पटना में भी रैली होनी है।

कांग्रेस ने जारी की लिस्ट, 5 सीटों पर पेंच

कांग्रेस ने बीती देर रात अपने 48 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। इस सूची में पार्टी ने युवा चेहरों और अनुभवी नेताओं के बीच संतुलन साधने की कोशिश की है। पार्टी ने कई सीटों पर नए उम्मीदवारों पर भरोसा जताया है, जबकि कुछ सीटों पर उन पूर्व विधायकों और नेताओं को मौका दिया गया है, जो लंबे समय से संगठन में सक्रिय रहे हैं। यह सूची जारी होने के साथ ही उन तमाम अटकलों पर विराम लग गया है, जो टिकट वितरण को लेकर स्थानीय और केंद्रीय नेताओं के बीच चल रहे थे। हालांकि अभी भी महागठबंधन में 5 सीटोंं को लेकर पेंच फंसा हुआ है। ये सीटें हैं—वैशाली, लालगंज, जाले, नरकटियागंज और वारसलीगंज। वैशाली कांग्रेस की सीट रही है। पिछली बार यहां से संजीव सिंह लड़े थे, इस बार यहां से राजद ने अजय कुशवाहा को उम्मीदवार बना रखा है। इसी तरह लालगंज भी कांग्रेस की सीट रही है। यहां से कांग्रेस आदित्य कुमार को उम्मीदवार बना रही है तो राजद मुन्ना शुक्ला के परिवार से किसी को चुनाव लड़ना चाहती है। जाले भी कांग्रेस की सीट रही है। कांग्रेस से अहमद उस्मानी चुनाव लड़े थे,इस बार कांग्रेस नौशाद को टिकट देना चाहती है। लेकिन यहां से भी राजद ऋषि मिश्रा को चुनाव लड़ाना चाहती है।

TAGGED: .कांग्रेस, अमित शाह, कैंडिडेट, नामांकन, नीतीश, लिस्ट
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन हेतु निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
अल्पसंख्यक आयोग सदस्य ने मनायी मां- पिता जी की बरसी, गरीबों को तस्लीम की वस्त्र व भोजन 
बिहारी समाज
इंटरमीडिएट परीक्षा को ले परीक्षा केन्द्रों के 500 गज परिधि में निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
योगेंद्र पासवान के साथ पूर्व व वर्तमान अधिकारियों पर कार्रवाई लगभग तय 
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन हेतु निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
अल्पसंख्यक आयोग सदस्य ने मनायी मां- पिता जी की बरसी, गरीबों को तस्लीम की वस्त्र व भोजन 
बिहारी समाज
इंटरमीडिएट परीक्षा को ले परीक्षा केन्द्रों के 500 गज परिधि में निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
योगेंद्र पासवान के साथ पूर्व व वर्तमान अधिकारियों पर कार्रवाई लगभग तय 
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
मुजफ्फरपुर, होटल, बाप-बेटा, लटकता शव, कोलकाता, बकाया, वसूली
अपराध

मुजफ्फरपुर के होटल में बाप-बेटे का लटकता मिला शव, कोलकाता से आए थे बकाया वसूलने

मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बैरिया बस स्टैंड के पास स्थित…

By Amit Dubey
CBI, जांच, सिफारिश, NEET छात्रा, हैवानियत, मौत, नीतीश सरकार
अपराध

NEET छात्रा से हैवानियत और मौत की CBI जांच की सिफारिश, सरकार ने आखिर हत्या माना

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET छात्रा के साथ हैवानियत और…

By Amit Dubey
RLM, विधायक, आलोक सिंह, बिहार अध्यक्ष, कुशवाहा
देश-विदेश

RLM में अब सब ठीक, विधायक आलोक सिंह होगे रालोमो के बिहार अध्यक्ष! कुशवाहा करने वाले हैं PC

बिहार में उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) में अब…

By Amit Dubey
नीतीश, कैबिनेट, सरकारी, सेवक, डिजिटल, प्रतिबंधन, रील, पोस्ट, कमेंट
देश-विदेश

सरकारी कर्मियों के रील, लाइव, कमेंट और पोस्ट पर सख्त डिजिटल प्रतिबंध, नीतीश कैबिनेट का फैसला

बिहार सरकार ने सरकारी कर्मियों के सोशल मीडिया पोस्ट पर अब आचार…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?