By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
दुर्घटना

ओह शीट…ओह शीट…और क्रैश हो गया अजित पवार का प्लेन, जानें कैसे हुआ हादसा

Amit Dubey
Last updated: January 28, 2026 2:07 pm
By Amit Dubey 136 Views
Share
3 Min Read
ओह शीट, अजित पवार, पायलट, अखिरी शब्द, प्लेन क्रैश
SHARE

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की आज सुबह एक प्लेन क्रैश में मौत हो गई। जिस विमान में अजित पवार सवार थे, उसके बारे में यह खुलासा हुआ है कि बारामती एयरपोर्ट पर दूसरी बार लैंडिंग का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान वह अचानक अनियंत्रित होकर क्रैश हो गया। हादसा सुबह करीब 8:45 बजे हुआ जिसमें 66 वर्षीय अजित पवार समेत विमान में मौजूद कुल 5 लोगों की मौत हो गयी। बताया गया कि वे चार्ट विमान Learjet 45 में उड़ान भर रहे थे। यह विमान निजी कंपनी VSR Ventures का था। क्रैश के बाद विमान में भीषण आग लग गई और उसका मलबा रनवे से पहले ही बिखर गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विमान रनवे से करीब 100 फीट पहले ही जमीन से टकरा गया। इधर एटीसी की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार विमान के पायलट से आखिरी संपर्क 8.42 बजे तक कायम रह पाया जिसके बाद सबकुछ शांत हो गया। पायलट के आखिरी शब्द थे—ओह शीट…ओह शीट! संभवत: वह लैंडिंग के दौरान आई समस्या से परेशान हो गया था।

- Advertisement -

इधर विमानन विशेषज्ञों के अनुसार ऐसा प्रतीत होता है कि हादसे की वजह कम रोशनी और खराब मौसम हो सकता है। विमान कंपनी वीएसआर एविएशन के वीके सिंह ने खराब मौसम और लो विजीबिलिटी को लेकर आशंका जाहिर की है। हालांकि आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं गया है। फिलहाल AAIB पूरे मामले की जांच करेगी। AAIB की जांच के बाद प्लेन क्रैश की सही वजह साफ होगी। नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) की टीम भी घटनास्थल पर जा सकती है।

हादसे के शिकार हुए प्लेन के फ्लाइट राडार आंकड़ों से पता चलता है कि बॉम्बार्डियर लेयरजेट 45 ने मुंबई हवाई अड्डे से सुबह 8:10 बजे उड़ान भरी। इसके बाद वह अरब सागर के ऊपर से बारामती की ओर बढ़ा और लगभग 8:30 बजे उसने बारामती हवाई अड्डे पर उतरने का पहला प्रयास किया। विमान संचालक कंपनी VSR वेंचर्स के अनुसार खराब रोशनी के कारण पहला प्रयास असफल रहा जिसके बाद विमान ने दूसरी बार लैंड करने की कोशिश की। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 8:42 बजे विमान ने दोबारा लैंडिंग की कोशिश की परंतु लगभग 8:45 बजे वह अचानक रडार से गायब हो गया। विमान अचानक जमीन से टकरा गया और उसमें आग लग गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि विमान नीचे आते ही नियंत्रण खो बैठा और जोरदार धमाके के बाद आग के गोले में बदल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक के बाद एक 4–5 धमाके सुनाई दिए। हादसे के तुरंत बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन आग इतनी तेज थी कि कोई भी यात्री को बाहर नहीं निकाल पाया।

TAGGED: अखिरी शब्द, अजित पवार, ओह शीट, पायलट, प्लेन क्रैश
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

गवन के आरोपित को सुनायी गयी सात साल का कारावास और अर्थ दंड की सजा
बिहारी समाज
शिक्षित और सशक्त बेटी ही सशक्त समाज और राष्ट्र की है नीव – शिम्पू कुमारी
बिहारी समाज
नियोजन सह मार्गदर्शन मेला युवाओं के लिए है महत्वपूर्ण मंत्र- मंत्री
बिहारी समाज
माघी पूर्णिमा मेले को लेकर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था पर एसडीएम गरिमा लोहिया ने दिए निर्देश
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

गवन के आरोपित को सुनायी गयी सात साल का कारावास और अर्थ दंड की सजा
बिहारी समाज
शिक्षित और सशक्त बेटी ही सशक्त समाज और राष्ट्र की है नीव – शिम्पू कुमारी
बिहारी समाज
नियोजन सह मार्गदर्शन मेला युवाओं के लिए है महत्वपूर्ण मंत्र- मंत्री
बिहारी समाज
माघी पूर्णिमा मेले को लेकर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था पर एसडीएम गरिमा लोहिया ने दिए निर्देश
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
मुजफ्फरपुर, होटल, बाप-बेटा, लटकता शव, कोलकाता, बकाया, वसूली
अपराध

मुजफ्फरपुर के होटल में बाप-बेटे का लटकता मिला शव, कोलकाता से आए थे बकाया वसूलने

मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बैरिया बस स्टैंड के पास स्थित…

By Amit Dubey
CBI, जांच, सिफारिश, NEET छात्रा, हैवानियत, मौत, नीतीश सरकार
अपराध

NEET छात्रा से हैवानियत और मौत की CBI जांच की सिफारिश, सरकार ने आखिर हत्या माना

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET छात्रा के साथ हैवानियत और…

By Amit Dubey
पुलिस जीप, बुलेट, टक्कर, SSB जवान, 2 मरे, अररिया
दुर्घटना

पुलिस जीप से बुलेट बाइक की टक्कर में SSB जवान समेत 2 की मौत

अ​ररिया में बीती रात हुए एक हादसे में बुलेट बाइक से जा…

By Amit Dubey
RLM, विधायक, आलोक सिंह, बिहार अध्यक्ष, कुशवाहा
देश-विदेश

RLM में अब सब ठीक, विधायक आलोक सिंह होगे रालोमो के बिहार अध्यक्ष! कुशवाहा करने वाले हैं PC

बिहार में उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) में अब…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?