पटना। चर्चित बांकीपुर विधानसभा सीट से संभावित उपचुनाव को लेकर चल रही राजनीतिक चर्चाओं के बीच अभिषेक कुमार बंटी ने चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है। उन्होंने पारिवारिक कारणों का हवाला देते हुए स्पष्ट किया कि वह बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में उम्मीदवार नहीं होंगे।
अभिषेक कुमार बंटी ने कहा कि पिछले कुछ समय से उनके चुनाव लड़ने को लेकर विभिन्न स्तरों पर चर्चाएं चल रही थीं, लेकिन पारिवारिक परिस्थितियों को देखते हुए उन्होंने इस बार चुनावी मैदान से दूर रहने का निर्णय लिया है। उन्होंने अपने समर्थकों और शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका स्नेह और विश्वास उनके लिए सबसे बड़ी पूंजी है।
उन्होंने यह भी कहा कि राजनीति और जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पहले की तरह कायम रहेगी। भले ही वह इस उपचुनाव में उम्मीदवार नहीं होंगे, लेकिन जनता के हितों और क्षेत्र के विकास के लिए उनका प्रयास निरंतर जारी रहेगा।
अभिषेक कुमार बंटी के इस फैसले के बाद बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। अब विभिन्न राजनीतिक दलों और संभावित उम्मीदवारों की रणनीतियों पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।