अरवल – प्रधान शिक्षक एकता मंच, अरवल की महत्वपूर्ण बैठक शिवशक्ति मैरिज हॉल, महुवरी, अरवल में उत्साहपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता शैलेन्द्र कुमार ने एवं संचालन अनिल कुमार राय ने किया।इस कार्यक्रम का उद्घाटन सेवा निवृत प्रधानाध्यापक राजेश्वर उपाध्याय ने किया।मुख्य अतिथि के रूप में कुमार गौरव, व्याख्याता , डायट,अरवल,नवीन कुमार व्याख्याता,डायट तरार,औरंगाबाद, सीताराम सिंह , नन्द किशोर सिंह,प्रधानाध्यापक,रामध्यान सिंह, कृष्णनंदन शर्मा, मार्कण्डेय पांडे,दिनेश्वर राम सभी सेवानिवृत्त शिक्षक शामिल हुए।
बैठक में जिले के प्रधान शिक्षकों एवं शिक्षकों की एकजुटता, आपसी समन्वय, शैक्षणिक दायित्वों तथा संगठन की मजबूती को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। जिला सचिव बिपिन कुमार ने प्रधान शिक्षकों की भूमिका, विद्यालयों में नेतृत्व क्षमता, शैक्षणिक गुणवत्ता तथा संगठन के माध्यम से शिक्षकों की समस्याओं के समाधान पर जोर दिया।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि प्रधान शिक्षक विद्यालय व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुशासन, शिक्षक-समन्वय एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में प्रधान शिक्षक की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। ऐसे में आपसी सहयोग, अनुभवों का आदान-प्रदान और सकारात्मक नेतृत्व समय की आवश्यकता है।
बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने, सभी प्रधान शिक्षकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा सामूहिक हित से जुड़े विषयों को मजबूती से उठाने पर भी चर्चा हुई। उपस्थित सदस्यों ने संगठन की एकता एवं गरिमा को बनाए रखने तथा शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।बैठक के अंत में उपस्थित सभी प्रधान शिक्षकों एवं अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संगठन की आगामी गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि संगठन की ताकत केवल संख्या में नहीं, बल्कि एकजुटता, सकारात्मक सोच और सामूहिक नेतृत्व में होती है।
देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट
