अरवल – हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत 09 अगस्त से 17 अगस्त 2026 तक जिले में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जिला पदाधिकारी, अरवल अमृषा बैंस के मार्गदर्शन में 12 अगस्त 2026 को प्रातः 10 बजे जिला स्तरीय भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा।
इसका प्रारंभ
स्थल: इंडोर स्टेडियम, अरवल गंतव्य: +2 बालिका उच्च विद्यालय, अरवल
समय: प्रातः 10:00 बजे निर्धारित है
यह केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि राष्ट्रप्रेम, एकता और अखंडता के प्रति हमारी सामूहिक प्रतिबद्धता का प्रतीक है।इस गौरवपूर्ण अवसर पर जिले के जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक, छात्र-छात्राएँ, पदाधिकारीगण, शिक्षकगण, सभी इलेक्ट्रॉनिक ,प्रिंट एवं सोशल मीडिया के प्रतिनिधि, सभी कर्मचारी गण , सभी सम्मानित नागरिक एंव अन्य सादर आमंत्रित हैं। आइए, हाथों में तिरंगा लेकर, दिल में देशभक्ति का जज्बा लिए हम सभी एक साथ आगे बढ़ें और ‘हर घर तिरंगा’ के संदेश को जन-जन तक पहुँचाये तिरंगा हमारी शान है, भारत हमारी पहचान है। आइए, तिरंगे के सम्मान में एकजुट होकर तिरंगा यात्रा को ऐतिहासिक एवं भव्य बनाएं।
देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट