नवादा : जिले के कौआकोल पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 100 लीटर देसी महुआ शराब बरामद की है। कार्रवाई एएसआई रिंकू कुमार के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर कपसिया गांव के निकट नाटा नदी के तट पर की गई।
नदी तट पर छापेमारी
थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नाटा नदी तट के रास्ते शराब की बड़ी खेप ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मोटरसाइकिल पर लदे दो गैलन में रखी गई करीब 100 लीटर देसी महुआ शराब बरामद की तथा शराब ढुलाई में प्रयुक्त बाइक को मौके पर जब्त कर लिया।
धंधेबाज की पहचान कर छापेमारी जारी
पुलिस टीम के पहुंचने की भनक लगते ही शराब तस्कर अपनी बाइक और शराब छोड़कर मौके से भागने में सफल रहा। हालांकि, पुलिस का कहना है कि फरार धंधेबाज की पहचान कर ली गई है और गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। मामले में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई आरंभ कर दी है।
भईया जी की रिपोर्ट