बिहार विधानसभा चुनाव में बंपर जीत के बाद आज पटना के गांधी मैदान में नई नीतीश सरकार ने शपथ ले ली है। अगर नीतीश के नए मंत्रिमंडल पर नजर डालें तो इसमें कुल 3 महिलाओं को जगह दी गई है। इस बार के मंत्रिमंडल में एनडीए ने जातिगत समीकरण का भी पूरा ध्यान रखा है। बीजेपी, जेडीयू, लोजपा (आर), आरएलएम और हम समेत एनडीए के सभी सहयोगी दलों ने जातियों के आधार पर मंत्रिमंडल में विधायकों को मौका दिया। नई नीतीश कुमार कैबिनेट में सबसे ज्याद 5 दलित मंत्री बने हैं। इसके अलावा कैबिनेट में चार राजपूत, दो भूमिहार, एक ब्राह्मण, एक कायस्थ, तीन कुशवाहा, 2 कुर्मी, 2 वैश्य, 2 यादव, दो मुसलमान, 2 मल्लाह, 5 दलित और एक ईबीसी समुदाय से सदस्य को मौका दिया गया है।
महिला, युवा…सबको दिया गया मौका
महिलाओं की बात करें तो लेसी सिंह, रमा निषाद और श्रेयसी सिंह मंत्री बनाईं गईं हैं। इनमें से दो महिला भाजपा कोटे से और एक जदयू कोटे से मंत्री बनी हैं। अगर युवा चेहरों की बात करें तो इस बार की कैबिनेट में कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश, श्रेयसी सिंह सिंह, नितिन नवीन समेत कई नौजवान विधायकों को मंत्री पद की जिम्मेवारी दी गई है। बिहार में जाति सबसे बड़ा फैक्टर माना जाता है। इसका ध्यान आज गठित नए मंत्रिमंडल में भी रखा गया। आइए जानते हैं कि कौन मंत्री किस दल से और किस जाति का बना मंत्री।
बीजेपी
- सम्राट चौधरी-मुंगेर-कुशवाहा
- विजय सिन्हा-लखीसराय-भूमिहार
- दिलीप जायसवाल-वैश्य-किशनगंज
- मंगल पांडे-ब्राह्मण-सिवान
- नितिन नवीन-यस्थ-पटना
- सुरेंद्र मेहता-कुशवाहा-बेगूसराय
- संजय टाइगर—राजपूत-आरा
- लखेंद्र पासवान-पासवान-वैशाली
- श्रेयसी सिंह-राजपूत-जमुई
- अरुण शंकर प्रसाद-सुढी-मधुबनी
- राम कृपाल यादव-यादव-पटना
- रमा निषाद-मल्लाह-मुजफ्फरपुर
- नारायण शाह-बनिया-चंपारण
- प्रमोद कुमार चंद्रवंशी- अति पिछड़ा- औरंगाबाद
जेडीयू
- नीतीश कुमार – कुर्मी – नालंदा
- अशोक चौधरी- दलित – पटना
- लेसी सिंह- राजपूत – पूर्णिया
- सुनील कुमार- दलित – गोपालगंज
- विजेंद्र यादव- यादव- सुपौल
- श्रवण कुमार- कुर्मी – नालंदा
- विजय चौधरी- भूमिहार- समस्तीपुर
- मदन साहनी- मल्लाह – दरभंगा
- जमा ख़ान- मुस्लिम- कैमूर
एलजेपी (आर)
- संजय पासवान – पासवान- बेगूसराय
- संजय सिंह – राजपूत – वैशाली
हम
- संतोष कुमार सुमन – दलित – गया
आरएलएम
- दीपक प्रकाश – कुशवाहा – नॉन इलेक्टेड