नवादा : जिले के रजौली प्रखंड क्षेत्र के धनार्जय नदी किनारे अवस्थित डॉ0 भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय के दर्जनों छात्रों ने बताया कि विद्यालय के प्रधानाध्यापक अजय कुमार व प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सुरेन्द्र चौहान हम सभी छात्रों को मानसिक पड़ताड़ना व जाति सूचक शब्द का प्रयोग करते हुए पुलिस बल के सहयोग से मारपीट करवाया एवं विद्यालय से निष्कासित कर दिया । इसके विरोध में सभी छात्र जिलाधिकारी के पास न्याय की गुहार लगायी है।
छात्रों ने बताया कि इसकी सूचना पहले विद्यालय के डिप्टी डायरेक्टर, मंत्री ,सचिव व जिलाधिकारी को दिया गया। बावजूद किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं करने से हम लोग के साथ मानसिक प्रताड़ना करते हुए जाति सूचक शब्द का प्रयोग करते हुए विद्यालय से निष्कासित कर दिया गया। छात्रों ने बताया कि विद्यालय में प्रखंड कल्याण पदाधिकारी बढ़िया से विधि व्यवस्था नहीं रखते हैं, खाना-पीना भी सही से नियमानुसार नहीं दिया जाता है और किसी प्रकार की सुविधा विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को नहीं मिलता है जिससे विद्यालय के सभी छात्रों में भारी रोष है।
इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी स्वतंत्र कुमार सुमन से जानकारी लेने पर बताया कि हमें बच्चों को निष्कासित करने की जानकारी मिली है और बच्चे अगर जिलाधिकारी के पास न्याय का गुहार लगाने जा रहे हैं तो वे स्वतंत्र हैं जा सकते हैं। बच्चों ने बताया कि हम लोग बिहार के कोने-कोने से आने वाले जिला से पढ़ाई करने के लिए आए हुए बच्चे हैं जिसके साथ इस तरह का अभद्र व्यवहार विद्यालय के बीडब्लूओ , प्रधानाध्यापक व शिक्षकों के द्वारा किया जाता है जिससे बच्चों में भारी दोष देखा जा रहा है।
देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट