By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

20 मार्च : नवादा की मुख्य खबरें

Swatva
Last updated: March 20, 2024 9:49 pm
By Swatva 748 Views
Share
7 Min Read
SHARE

लोकसभा चुनाव नामांकन के पहले दिन नहीं पहुंचे कोई प्रत्याशी, सूना पड़ा रहा समाहरणालय

नवादा : लोकसभा आम निर्वाचन-2024 को लेकर 20 मार्च से नाम निर्देशन पत्र प्राप्ति व संवीक्षा एवं अभ्यर्थिता वापसी आदि कार्य निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष समाहरणालय में शुरू हो गया। पहले दिन एक भी नामांकन दाखिल नहीं हुआ। निर्वाचि पदाधिकारी सह जिलाधिकारी आशुतोष कुमार वर्मा नामांकन के लिए अपने कार्यालय कक्ष में जमे रहे। तीन बजे तक एक भी नामांकन दाखिल नहीं हो सका। कोई भी अभ्यर्थी नामांकन के लिए नहीं पहुंचे।

Contents
लोकसभा चुनाव नामांकन के पहले दिन नहीं पहुंचे कोई प्रत्याशी, सूना पड़ा रहा समाहरणालयलोकसभा चुनाव में 20 लाख से अधिक मतदाता कर रहे दावेदार के नाम की घोषणा का इंतजारबंद घर से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद
- Advertisement -

नामांकन को ले जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा को लेकर नामांकन स्थल के पास पुख्ता इंतजाम किए गए है। समाहरणालय के पास से गुजरने वाले मुख्य सड़क के पास बैरिकेटिंग की गई है। प्रजातंत्र चौक से जवाहर नगर तक की सड़क को बैरिकेटिंग कर दिया गया है। बड़ी वाहनों का प्रवेश को रोक दिया गया है।प्रमुख दल और गठबंधन के द्वारा अभी तक उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की गई है।

उम्मीद जताई जा रही है कि अभी उम्मीदवारों का ऐलान करने में दो दिन का और वक्त लग सकता है। नवादा से एनडीए प्रत्याशी बीजेपी के होंगे यह तय हो गया है, लेकिन यह तय होना अभी बाकी है कि प्रत्याशी कौन होगा। दूसरी तरफ महागठबंधन की तरफ से अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है की कौन सा दल नवादा से चुनाव लड़ेगा। कांग्रेस और राजद के द्वारा इस सीट की डिमांड की जा रही है । फिलहाल जो स्थिति है उसमें नामांकन की सर गर्मी अगले दो दिन के बाद ही तेज होने की संभावना है।

लोकसभा चुनाव में 20 लाख से अधिक मतदाता कर रहे दावेदार के नाम की घोषणा का इंतजार

नवादा : लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बावजूद राजनीतिक दलों द्वारा प्रत्याशियों के नामों की घोषणा नहीं किये जाने से 20 लाख मतदाताओं में निराशा व्याप्त है। मतदाताओ के साथ यह मजाक से कम नहीं है। जिले में पहले चरण में 19 को ही चुनाव होने वाला है, 20 मार्च से नामांकन शुरू हो गया है। अबतक किसी भी राजनीतिक दल ने अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं की है। टिकटें मिलने की आस में नेतागण तो उहापोह में हैं हीं मतदाताओं को भी समझ नहीं आ रहा कि यह कैसा मजाक है।

- Advertisement -

स्थानीय दावेदारों की मांग को लेकर पहले से क्षुब्ध चल रहे मतदाताओं के अंदर गहरे असंतोष का आकलन किया जा रहा है। स्थानीय नेताओं समेत अन्य लोगों के सामने भी विकट समस्या है कि अंतिम वोट जनता के पास है तो किस आधार पर चुनावी प्रचार की तैयारी करें तो कैसे करें? जब किसी को यह पता नहीं चलेगा कि टिकट किसने दिया है।

एन.डी.ए. गठबंधन हो या इंडिया गठबंधन, दोनों एक जैसे हैं। प्रमुख नेता दिल्ली से लेकर राजधानी पटना अपने अपने राजनीतिक आश्रमों के मुख्यालयों का चक्कर काट रहे हैं मगर कहीं से कोई पक्की सूचना नहीं मिल पा रही है। ऐसी कौन सी मजबूरी है या फिर उन्होंने संसदीय क्षेत्र की हवेली को क्या समझा है? वोट देने योग्य और कर्मठ की अनदेखी कर जाति और पार्टी के नाम पर वोट देने वाले लोग कहीं ना कहीं इन जगहों के लिए जिम्मेवार हैं।

- Advertisement -

चुनाव के ठीक पहले उम्मीदवार के नाम की घोषणा की जाएगी और एक महीने से भी कम समय में जीत और हार का फैसला भी हो जाएगा। जनता भी सारे गिले शिकवे भूलकर सिर्फ पार्टी का सिंबल देखकर वोट दे देंगे। अगर ऐसा ही हो रहा है तो विकास के मानकों पर पिछड़े जिलों और संसदीय क्षेत्रों की अनदेखी भी की जाएगी। यह बात दीगर है कि 1952 से लेकर अब तक हुये चुनाव के दौरान विकास और स्थानीय मुद्दा हर बार फीका पड़ जाता है और जातिगत कारक ही अंततः प्रभावशाली साबित होते हैं।

बंद घर से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद

नवादा : शराबबंदी कानून लागू रहने के बावजूद शराब माफियाओं का मनोबल बढ़ा हुआ है। शराब माफिया होली एवं लोकसभा चुनाव को देखते हुए विभिन्न तरीके से शराब स्टॉक करने में लगे हुए हैं। जिले के हिसुआ थानाध्यक्ष अनिल प्रसाद सिंह ने जब से अपना कार्यभार संभाला है, तब से शराब माफियाओं एवं बालू मफियाओं के विरुद्ध लगातार कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में देसी एवं विदेशी शराब को जब्त कर शराब माफियाओं के मंसूबे को विफल करने में लगे हैं।

इसी कड़ी में थाना क्षेत्र के हदसा गांव से बंद मकान से भारी मात्रा में शराब बरामद करने के बाद बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र अंतर्गत मंझवे गांव में कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष श्री सिंह के नेतृत्व में अन्य पुलिस बलों के सहयोग से शराब माफिया मनोज सिंह के 35 वर्षीय पुत्र नारायण कुमार सिंह को 29.25 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया।

कहते हैं थानाध्यक्ष

इस बावत थानाध्यक्ष अनिल प्रसाद सिंह ने बताया कि आगामी होली का त्यौहार एवं लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर हिसुआ पुलिस पुरी तरह से मुस्तैद है तथा थाना क्षेत्र के अंदर शराब के भंडारण सहित अन्य गैर कानूनी कार्यों में संलिप्त लोगों के ऊपर पुलिस विधि व्यवस्था संधारण को लेकर हर वक्त,हर समय तैयार है। क्षेत्र की घटनाओं को लेकर हर नागरिकों को हर हाल में कानून का अनुपालन करना होगा।

नवादा से भईया जी की रिपोर्ट 

TAGGED: 20 मार्च : नवादा की मुख्य खबरें
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

बिहार, पूर्व मंत्री, मुकेश सहनी, हाउस अरेस्ट, यूपी, लखनऊ
बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी यूपी के लखनऊ में हुए आउस अरेस्ट, पढ़ें क्यों?
देश-विदेश बिहारी समाज राजनीति राजपाट
हत्या, गवाह, डबल मर्डर, छपरा, वकील, पिता—पुत्र
वकील पिता-पुत्र डबल मर्डर के गवाह की छपरा में गोली मारकर हत्या, उग्र भीड़ का प्रदर्शन
अपराध बिहारी समाज
भीषण आग, दीदारगंज, रिफाइंड तेल, गोदाम, दमकल, 150 गाड़ी, करोड़, नुकसान
दीदारगंज रिफाइंड तेल गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल की 150 गाड़ियां पहुंची…करोड़ों का नुकसान
दुर्घटना बिहारी समाज
भरत तिवारी के भाई को धमकी देने का आरोप पूरी तरह से भ्रामक, तथ्यहीन और निराधार : भोजपुर पुलिस
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

बिहार, पूर्व मंत्री, मुकेश सहनी, हाउस अरेस्ट, यूपी, लखनऊ
बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी यूपी के लखनऊ में हुए आउस अरेस्ट, पढ़ें क्यों?
देश-विदेश बिहारी समाज राजनीति राजपाट
हत्या, गवाह, डबल मर्डर, छपरा, वकील, पिता—पुत्र
वकील पिता-पुत्र डबल मर्डर के गवाह की छपरा में गोली मारकर हत्या, उग्र भीड़ का प्रदर्शन
अपराध बिहारी समाज
भीषण आग, दीदारगंज, रिफाइंड तेल, गोदाम, दमकल, 150 गाड़ी, करोड़, नुकसान
दीदारगंज रिफाइंड तेल गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल की 150 गाड़ियां पहुंची…करोड़ों का नुकसान
दुर्घटना बिहारी समाज
भरत तिवारी के भाई को धमकी देने का आरोप पूरी तरह से भ्रामक, तथ्यहीन और निराधार : भोजपुर पुलिस
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहार, पूर्व मंत्री, मुकेश सहनी, हाउस अरेस्ट, यूपी, लखनऊ
देश-विदेश

बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी यूपी के लखनऊ में हुए आउस अरेस्ट, पढ़ें क्यों?

बिहार के पूर्व मंत्री और विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रमुख मुकेश…

By Amit Dubey
हत्या, गवाह, डबल मर्डर, छपरा, वकील, पिता—पुत्र
अपराध

वकील पिता-पुत्र डबल मर्डर के गवाह की छपरा में गोली मारकर हत्या, उग्र भीड़ का प्रदर्शन

छपरा में 4 वर्ष पूर्व हुए वकील पिता और पुत्र के डबल…

By Amit Dubey
भीषण आग, दीदारगंज, रिफाइंड तेल, गोदाम, दमकल, 150 गाड़ी, करोड़, नुकसान
दुर्घटना

दीदारगंज रिफाइंड तेल गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल की 150 गाड़ियां पहुंची…करोड़ों का नुकसान

पटना सिटी के दीदारगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत महुली इलाके में बीती देर…

By Amit Dubey
बिहारी समाज

भरत तिवारी के भाई को धमकी देने का आरोप पूरी तरह से भ्रामक, तथ्यहीन और निराधार : भोजपुर पुलिस

Bhojpur : भोजपुर पुलिस ने भरत तिवारी मामले में पुलिस अधीक्षक (SP)…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?