By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

10 मार्च : अरवल की मुख्य खबरें

Swatva
Last updated: March 10, 2024 8:01 pm
By Swatva 541 Views
Share
19 Min Read
Arwal arwal-news
SHARE

बाल चिकित्सा गहन देखभाल इकाई का किया गया शुभारंभ

अरवल – बाल चिकित्सा गहन देखभाल ईकाई (पीकू), सदर अस्पताल, अरवल का शुभारम्भ चन्देश्वर प्रसाद चन्द्रवंशी सांसद जहानाबाद, वर्षा सिंह, जिला पदाधिकारी, अरवल एवं डा० राय कमलेश्वर नाथ सहाय की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। कुल 20 बेड का बाल चिकित्सा गहन देखभाल ईकाई (पीकू) का निर्माण बिहार मेडिकल सर्विसेज इंफ्रास्ट्रक्चयर कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा किया जायेगा। जिसमें शिशु से लेकर 14 वर्ष तक के बच्चों का इलाज किया जायेगा। इस अवसर पर राघवेन्द्र प्रताप सिंह, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा, डा० विद्याभूषण प्रसाद, ए०सी०एम०ओ०, डॉ० अरविन्द कुमार, एन०सी०डी०ओ० एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Contents
बाल चिकित्सा गहन देखभाल इकाई का किया गया शुभारंभसमाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए राधा स्वामी संगठन करता रहेगा कार्यथाना परिसर में लगा अंचलाधिकारी का जनता दरबारएलटीएफ के द्वारा चलाया गया छापेमारीचंद्रवंशी चेतना मंच का पुनर्गठन स्वागत योग्य -आनंद कुमार चंद्रवंशीऔरंगाबाद जिला एवं सत्र न्यायाधीश अशोक राज को जिले में आगमन पर किया गया स्वागतआठ सहायक अभियोजन पदाधिकारी ने दिया योगदानआंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण में घटिया सामग्री इस्तेमाल का आरोपअल्पसंख्यक मोर्चा ने स्नेह संवाद के तहत सरकार के द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ उठाने का किया आह्वानमहिला फुटबॉल फाइनल मैच में झारखंड की टीम विजयीअरवल ब्यूरो देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट 
- Advertisement -

समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए राधा स्वामी संगठन करता रहेगा कार्य

अरवल -राधा स्वामी संगठन के द्वारा माली बंसी प्रखंड के गांव में बेटी के विवाह के अवसर पर उपहार और सहायता प्रदान की गई कैलकुलेटर छोटू पासवान के नेतृत्व में वंशी गांव निवासी दिनेश प्रसाद सोनी के बेटी के विवाह के अवसर पर उपहार और सहायता प्रदान की गई है इस तरह का उपहार प्रदान कर राधा स्वामी संगठन के द्वारा अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाया गया हालांकि संगठन के द्वारा जिले क्षेत्र के कई स्थानों पर उपहार वितरण का कार्य पूर्व में भी किया जा चुका है।

इस अवसर पर अपने संबोधन में छोटू पासवान ने कहा कि हमारा उद्देश्य सिर्फ सहायता प्रदान करना ही नहीं बल्कि यह कैसे समाज का निर्माण करना है यहां हर व्यक्ति दूसरे की मदद के लिए तत्पर रहे और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए हमेशा कार्य किया जाएगा ताकि एक बेहतर कल की नींव रखी जा सके।

थाना परिसर में लगा अंचलाधिकारी का जनता दरबार

कलेर,अरवल – शनिवार को कलेर अंचल अधिकारी सर्वेश कुमार सिन्हा के नेतृत्व में प्रखंड क्षेत्र के कलेर मेहंदिया एवं परासी थाना परिसर में जनता दरबार लगाया गया।इस मौके पर जमीन से संबंधित शिकायत को लेकर स्थानीय लोगों ने अंचल अधिकारी से मिलते हुए जमीन पर हो रहे समस्याओं के बारे में आवेदन दिया।

- Advertisement -

इस संबंध में सीओ ने बताया कि बिहार सरकार के आदेश पर प्रत्येक शनिवार को थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया जाता है जहां भूमि से संबंधित मामलों का निपटारा आपसी सहमति के आधार पर कराया जाता है।जिस मामला का निपटारा आपसी सहमति से नहीं होता है उसे निपटारा हेतु आगे सक्षम पदाधिकारी के पास भेज दिया जाता है। बीच में अंचलाधिकारी के स्थानांतरण के कारण जनता दरबार रोक दिया गया था। आज पुनः नव पद स्थापित अंचलाधिकारी के नेतृत्व में जनता दरबार शुरू किया गया है।

उन्होंने बताया कि मेरी सबसे बड़ी प्राथमिकता आपसी सहमति के आधार पर अधिक से अधिक मामलों का निपटारा करना होगा। आज सबसे पहले कलेर थाना में जनता दरबार लगाया गया जहां नली गली से संबंधित विवाद का ऑन द स्पॉट निपटारा कर दिया गया। वही मेहंदिया थाना परिसर में दो मामलों के निपटारा हेतु आवेदन दिया गया जिस संबंध में दोनों पक्षों को नोटिस भेज कर अगले शनिवार को बुलाया गया है। वही परासी थाना परिसर में आए आधा दर्जन मामलों की सुनवाई हेतु अगले शनिवार को दोनों पक्षों के उपस्थित रहने का दिशा निर्देश दिया गया।

- Advertisement -

एलटीएफ के द्वारा चलाया गया छापेमारी

करपी,अरवल : पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस के द्वारा शराब कारोबारियों एवं इसके सेवन करने वालों के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।एलटीएफ के द्वारा थाना क्षेत्र के कूसरे के पुनपुन नदी इलाके में छापेमारी अभियान चलाया गया। इस कार्रवाई में नदी क्षेत्र में 12 लीटर देसी शराब को बरामद किया गया तथा 500 लीटर जावा महुआ विनष्ट किया गया।

इस क्रम में एक शराब भट्टी को भी ध्वस्त किया गया है। पुलिस को लगातार गुप्त सूचना मिल रही थी कि पुनपुन नदी के तटीय इलाकों में अवैध शराब का कारोबार किया जा रहा है ।सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक ने एएलटीफ को निर्देश दिया ।निर्देश मिलते ही छापेमारी अभियान चलाई गई।

चंद्रवंशी चेतना मंच का पुनर्गठन स्वागत योग्य -आनंद कुमार चंद्रवंशी

करपी,अरवल : पूर्व जिला पार्षद सह भाजपा जिला उपाध्यक्ष आनंद कुमार चंद्रवंशी ने प्रेस व्यान जारी कर कहा है सांसद डॉ भीम सिंह जी द्वारा चंद्रवंशी चेतना मंच का पुनर्गठन करना स्वागत योग्य है। 1999 में चंद्रवंशी चेतना मंच का गठन किया गया था, जिसका रजिस्ट्रेशन सन 2004 में हुआ था। चंद्रवंशी चेतना मंच के बैनर तले डॉ भीम सिंह जी ने पूरे बिहार के गांव- गांव दौरा कर चंद्रवंशी समाज में चेतन कायम करने का काम किए थे। उसी का प्रतिफल है कि आज चंद्रवंशी समाज का सैकड़ो – सैकड़ों युवा राजनीति में अपना भागीदारी निभा रहे हैं।

यही नहीं समाज के कई युवा मेयर, उपमेयर, जिला पार्षद, जिला पर्षद अध्यक्ष, जिला पार्षद उपाध्यक्ष, मुखिया, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य, प्रमुख, उपप्रमुख वार्ड सद्स्य, वार्ड काउंसलर, पंच सद्स्य जैसे महत्वपूर्ण लोकप्रिय पदों पर निर्वाचित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ था। एक बार पुनः चंद्रवंशी चेतना मंच जैसे मजबूत संगठन को गठित कर डॉ भीम सिंह ने चंद्रवंशियों का उष्ठान में अपना सहयोग देने का मन बना लिए हैं। चंद्रवंशी चेतना मंच के सभी नव नियुक्त पदाधिकारी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए चंद्रवंशी चेतना मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद डॉ भीम सिंह के प्रति आभार व्यक्त करते हैं।

औरंगाबाद जिला एवं सत्र न्यायाधीश अशोक राज को जिले में आगमन पर किया गया स्वागत

करपी,अरवल : औरंगाबाद जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवम अरवल व्यवहार न्यालय के प्रथम मुख्य दंडाधिकारी अशोक राज का प्रखंड क्षेत्र के रामपुर चाय आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिवक्ता अनिल शर्मा ने किया। रामनिवास भवन में आयोजित स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा कि यह मेरे लिय स्वभाग्य की बात थी कि अरवल व्याहार न्यालय के प्रथम मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के रूप में जिले वासियों को सेवा करने का मौका मिला था।

अरवल मेरे हृदय में बसता है।मैं जीवन के अंतिम क्षणों तक अरवल को याद करता रहूंगा।जिले वासियों द्वारा जो मुझे प्यार और सम्मान मिला है उसे जिंदगी भर नही भूल सकता हूं। जिले वासियों का जी मुझे प्यार मिला है उसका मैं ऋणी रहूंगा।उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में अंतिम पायदान पर रहे लोगो का निःशुल्क एवम सुलभ न्यान्य देना मेरी प्राथमिकता है। इस मौके पर रामनिवास शर्मा,राजेश कुमार यादव,चंदन कुमार,अविनाश कुमार समेत अन्य लोग उपस्थित थे। इसके पूर्व उनके द्वारा देवकुंड में स्थित बाबा दूधेश्वर नाथ एवम रामपुर चाय में स्थित पंच मुखी मंदिर में पूजा अर्चना किया गया

आठ सहायक अभियोजन पदाधिकारी ने दिया योगदान

अरवल – व्यवहार न्यायालय के जिलाअभियोजन कार्यालय में आठ सहायक अभियोजन पदाधिकारी ने जिला अभियोजन पदाधिकारी सूरज प्रसाद के पास अपना योगदान दिया। योगदान देने वालों में रश्मि सिंह, संजय कुमार, कृति सिंह, सोनी कुमारी, सीमा कुमारी ,मोहम्मद इश्तियाक अली ,मनीष कुमार एवं मृत्युंजय कुमार शामिल है जबकि एक ने अपना योगदान नहीं दिया है।इस मौके पर अनुमंडलीय अभियोजन पदाधिकारी विवेकानंद श्रीवास्तव उपस्थित थे। बताते चले कि बिहार सरकार गृह विभाग अभियोजन निदेशालय द्वारा व्यवहार न्यायालय के जिला अभियोजन कार्यालय में 9 सहायक अभियोजन पदाधिकारी पद के लिए सूची जारी किया है।

आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण में घटिया सामग्री इस्तेमाल का आरोप

कलेर,अरवल- सरकारी नियम को ताक पर रखकर आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण कार्य में ठेकेदारों के विरुद्ध घटिया स्तर के सामग्री के इस्तेमाल करने का आरोप सामने आया है। इसको लेकर ग्रामीणों के विरोध पर ध्यान नहीं देने से ग्रामीणों ने स्वयं ठेकेदार के काम को बंद करवा दिया है।मामला प्रखंड क्षेत्र के बेलावं पंचायत की है।जहां वार्ड नंबर एक में आंगनबाड़ी केंद्र, वार्ड नंबर 2 में आंगनबाड़ी केंद्र एवं डब्लू पी ओ का निर्माण कराया जा रहा है। पंचायत निर्माण सहायक के तत्वावधान में गांव के ही एक ठेकेदार द्वारा काम कराया जा रहा है।

ग्रामीण साहब दयाल यादव,पूर्व मुखिया सियाराम सिंह, रंजन कुमार, समाजसेवी मुलायम यादव सहित दर्जनों लोगों की शिकायत है कि ठेकेदारी संस्था बहुत ही घटिया स्तर का काम कर रहा है जिसमें घटिया स्तर के तीन नंबर का ईट, सीमेंट से भवन का निर्माण कराया जा रहा है। आंखों के सामने इस तरह का निर्माण कार्य होते देखकर ग्रामीणों ने इसे बंद करवा दिया है।इनका आरोप है कि जहां एक आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण के लिए ₹8लाख आवंटित की जाती है जबकि निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का उपयोग कर राशि का बंदरबाट कर लिया जाता है। यह मुद्दा ग्रामीणों की नजर में आने के बाद इन लोगों ने निर्माण कार्य बंद करवा दिया है।

वहीं लोगों ने कहा है कि क्षेत्र के विकास व भवन की सुरक्षा पर विचार करते हुए विरोध किया गया है। इसकी सूचना पंचायत के मुखिया मंटू पटेल को दी गई है। वही संबंधित वरीय पदाधिकारी को भी इससे अवगत कराया जाएगा।निर्माण कार्य के गुणवत्ता पर कोई समझौता नहीं होगा। जब तक इस्तेमाल हो रही सामग्री को नहीं बदला जाता है तब तक काम बंद रहेगा।

अल्पसंख्यक मोर्चा ने स्नेह संवाद के तहत सरकार के द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ उठाने का किया आह्वान

अरवल – विधानसभा के डांगरा आहार बूथ संख्या 41, 42 पर स्नेह संवाद सह मोदी मित्र कार्यक्रम के तहत संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष मोहम्मद परवेज खान के द्वारा किया गया संवाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश भाजपा अल्पसंख्यक कमेटी के कार्य समिति सदस्य मोइन अंसारी ने भी भाग लिए।

संवाद कार्यक्रम में मोहम्मद सरफुद्दीन अंसारी, मोहम्मद उस्मान मोहम्मद, असलम मोहम्मद आजाद, मोहम्मद अनवर मोहम्मद, औरंगजेब बादशाह मोहम्मद, अखलाक खान नगर अध्यक्ष चंदन कुमार खत्री शामिल हुए स्नेह संवाद सह मोदी मित्र मिशन के तहत आज अरवल विधानसभा अंतर्गत ग्राम डांगरा आहर के कार्यक्रम में उपस्थित लोगों के बीच गरीब कल्याण ,अन्न योजना ,आवास योजना , स्वनिधि योजना, किसान सम्मान योजना, आयुष्मान भारत योजना, अल्पसंख्यक विकास योजना ,अल्पसंख्यक महिला व बेरोजगार युवकों को हुनर का प्रशिक्षण देकर हुनरमंद बनाना अल्पसंख्यक बच्चियों को उच्च तालीम के लिए ऋण मुहैया कराना आदि योजनाओं की पूर्ण जानकारी दी गई और इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए लोगों को आह्वान किया गया।

महिला फुटबॉल फाइनल मैच में झारखंड की टीम विजयी

करपी,अरवल : प्रखंड क्षेत्र के शहर तेलपा खेल मैदान पर सद्भावना फाइनल महिला फुटबॉल के फाइनल मैच का आयोजन झारखंड एवम उत्तरप्रदेश के बीच खेला गया। झारखंड एवं उत्तर प्रदेश के बीच खेले गए रोमांचक मुकाबले में झारखंड की टीम ने दो के मुकाबले तीन गोल से उत्तर प्रदेश की टीम को पराजित कर फाइनल प्रतियोगिता जीत लिया। मैच के प्रारंभ से ही दोनों ही टीमों के द्वारा जबरदस्त प्रदर्शन किया गया।

मध्यांतर के पूर्व झारखंड की टीम ने उत्तर प्रदेश की महिला टीम पर दो गोल की बढ़त बना ली। लेकिन मध्यांतर के बाद उत्तर प्रदेश की महिला खिलाड़ियों ने दम दिखाते हुए शुरुआत में ही दो गोलकर मैच को बराबरी पर ला दिया। बराबरी पर आने के बाद झारखंड की टीम के द्वारा आक्रमण तेज किया गया और एक गोल कर टीम बढ़त बना ली ।मैच समाप्ति होने तक उत्तर प्रदेश के द्वारा मैच को जीतने का काफी प्रयास किया गया। लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके पूर्व इस फाइनल मुकाबले का उद्घाटन एवं पुरस्कार वितरण राष्ट्रीय जनता दल के एमएलसी कुमार नागेंद्र उर्फ रिंकू ने किया।

पुरस्कार वितरण के पश्चात इस मौके पर उपस्थित खिलाड़ियों तथा लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि फुटबॉल एक बहुत ही सुंदर खेल है। यह भारत का प्राचीन खेल है। इस खेल की सबसे बड़ी खासियत है कि शरीर का संपूर्ण व्यायाम भी हो जाता है। इन्होंने सभी लोगों से अपील किया कि खेल के प्रति भी लोग रुचि दिखाएं तथा फुटबॉल खेल के लिए युवकों एवं लड़कियों को प्रोत्साहित करें। अब खेल में भी स्वर्णिम भविष्य की संभावनाएं है। समाज के सभी लोगों से सकारात्मक सोच रखते हुए समाज के विकास के लिए अपना योगदान देने की अपील इन्होंने किया।

इस मौके पर आयोजित समारोह की अध्यक्षता आयोजन समिति के अध्यक्ष मोहम्मद सबा करीम ने किया। इनके अतिरिक्त युवा राजद के जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार ,समाजसेवी मनोज कुमार ने अपनी बातें रखी। थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह एवं राजस्व प्राधिकारी अपूर्वा समेत सीआईएसएफ के जवान भी मैदान में उपस्थित थे। मैच को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा गया तथा यह मैदान लोगों की भीड़ से भरी रही।

डीएसपी ने ली चौकिदारी परेड, लोकसभा चुनाव को लेकर असमाजिक लोगों पर कड़ी निगरानी रखने का दिया निर्देश

कुर्था,अरवल। कुर्था थाना परिसर में रविवार को क्राइम कंट्रोल को लेकर नए डीएसपी सुश्री कृति कमल ने चौकीदारों की परेड ली, जिसमें थाना क्षेत्र के सभी चौकीदार शामिल हुए। चौकीदारों को डीएसपी कृति कमल ने कई आवश्यक दिशा निर्दश देते हुए कहा कि क्राइम कंट्रोल में चौकीदारों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। चौकीदार पुलिस प्रशासन की आंख होते हैं। जरुरी सूचनाएं एकत्र करना व दूरदराज के इलाकों की खबर उनसे ही मिलती है।

शराब, बालू के अवैध धंधे व अपराध को रोकने में चौकीदारों का बहुत बड़ा हाथ है। चौकीदार सजग रहें तो कोई भी आपराधिक घटना होने के पहले उसपर लगाम लगाई जा सकती है। उन्होंने चौकीदारों से कहा कि आप लोग अपने अपने क्षेत्र में अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने में सक्षम हैं। ईमानदारी से अगर आप ड्यूटी करेंगे तो ग्रामीण इलाकों में आपराधिक घटनाओं पर विराम लग जाएगा। वहीं जमीन विवाद से संबंधित मामले में नजर रखने से छोटी मोटी घटना बड़ा रूप नहीं लेती है।

इसलिए वैसे जमीन संबंधित विवाद जो खून खराबा का रूप ले सकता है उससे पहले अपने वरीय अधिकारियों को सूचना देने का काम करें। डीएसपी ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए चौकीदारों को विशेष निर्देश देते हुए कहा कि थाना क्षेत्र में असमाजिक तत्वों, अपराधियों व शराब बेचने वालों पर कड़ी नजर रखें एवं उनकी सूचना तुरंत थानाध्यक्ष को दें। उन्होंने कहा कि सभी चौकीदार रात में अपने-अपने क्षेत्र में सख्ती से गश्ती करेंगे। ताकि चोरी की घटना न हो वहीं बैंक के आसपास भी नजर रखेंगे। कोताही बरतने वालों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

इस मौके पर पुलिस निरीक्षक अजय कुमार सिंह,थानाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार,पीएसआई रिंकु कुमारी के अलावे चौकीदार मिथलेश कुमार अकेला उर्फ दारा सिंह, देवेन्द्र गोप,बबलू कुमार, रामभवन प्रसाद, मोहम्मद सद्दाम, अभिषेक कुमार, संतोष कुमार, राकेश कुमार, सुभाष कुमार, कमल यादव,उमा सिंह सहित कई चौकीदार शामिल थे।

कुर्था थाने में डीएसपी ने किया कांडो की समीक्षा

कुर्था,अरवल। नवपदस्थापित डीएसपी सुश्री कृति कमल रविवार को कुर्था थाना पहुँची और थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान कुर्था थानाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार व अनुसंधान कर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक भी किया। जिसमें कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दी। डीएसपी ने लंबित कांडों की अद्यतन स्थित सहित प्रत्येक पुलिस अधिकारियों के लंबित केसों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली और न्यायालय द्वारा निर्गत वारंट को तामील कर केस को डिस्पोजल करने का निर्देश दिया।

डीएसपी कृति कमल ने पूछने पर बताया कि कुर्था थाना क्षेत्र की विभिन्न प्रकार के भौगोलिक स्थिति के साथ प्रशासनिक व्यवस्था का जायजा ली गई है तथा कुर्था थाना में लंबित कांडों के समीक्षा किया गया। वही अपराध नियंत्रण व नियमित गश्ती के लिये पुलिस अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। वहीं लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष संपन्न कराना पहली प्राथमिकता है।

कुर्था से चांदनी कुमारी की रिपोर्ट 

अरवल ब्यूरो देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट 

TAGGED: 10 मार्च : अरवल की मुख्य खबरें
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love2
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन हेतु निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
अल्पसंख्यक आयोग सदस्य ने मनायी मां- पिता जी की बरसी, गरीबों को तस्लीम की वस्त्र व भोजन 
बिहारी समाज
इंटरमीडिएट परीक्षा को ले परीक्षा केन्द्रों के 500 गज परिधि में निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
योगेंद्र पासवान के साथ पूर्व व वर्तमान अधिकारियों पर कार्रवाई लगभग तय 
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन हेतु निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
अल्पसंख्यक आयोग सदस्य ने मनायी मां- पिता जी की बरसी, गरीबों को तस्लीम की वस्त्र व भोजन 
बिहारी समाज
इंटरमीडिएट परीक्षा को ले परीक्षा केन्द्रों के 500 गज परिधि में निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
योगेंद्र पासवान के साथ पूर्व व वर्तमान अधिकारियों पर कार्रवाई लगभग तय 
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन हेतु निषेधाज्ञा लागू

नवादा : जिले के रजौली अनुमंडल मुख्यालय में कुल 8 केंद्रों पर…

By Swatva
बिहारी समाज

अल्पसंख्यक आयोग सदस्य ने मनायी मां- पिता जी की बरसी, गरीबों को तस्लीम की वस्त्र व भोजन 

नवादा : राज्य अल्पसंख्यक आयोग सदस्य अफरोजा खातुन ने अपने आवास जिले…

By Swatva

इंटरमीडिएट परीक्षा को ले परीक्षा केन्द्रों के 500 गज परिधि में निषेधाज्ञा लागू

नवादा : सदर अनुमंडल में कुल 28 केंद्रों पर संचालित इंटरमीडिएट वार्षिक(सैद्धान्तिक)…

By Swatva

योगेंद्र पासवान के साथ पूर्व व वर्तमान अधिकारियों पर कार्रवाई लगभग तय 

- खाद्य आपूर्ति विभाग के प्रधान सचिव ने मांगा जबाव नवादा :…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?