By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

पंचायतों की समस्याओं को ले मुखिया संघ ने की बैठक, मुख्यमंत्री को भेजेगा नौ सूत्री मांग पत्र

Swatva
Last updated: November 24, 2026 3:41 pm
By Swatva 4 Views
Share
3 Min Read
SHARE

नवादा : पंचायतों के विकास कार्यों में आ रही बाधाओं और जनप्रतिनिधियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिले की अकबरपुर प्रखंड मुख्यालय मनरेगा भवन में मुखिया संघ की बैठक संघ के अध्यक्ष उदय कुमार यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। बैठक में पंचायतों से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में नौ सूत्री मांगों एवं सुझावों का पत्र मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को भेजने का निर्णय लिया।

- Advertisement -

बैठक के दौरान बिहार सरकार के सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान तथा वीबी जी राम जी योजना के क्रियान्वयन पर चर्चा हुई। मुखिया संघ के सदस्यों ने योजना के तहत भुगतान प्रक्रिया को सरल बनाने और मनरेगा की तरह इसका संचालन करने की मांग की। साथ ही मनरेगा की सामग्री मद में लंबित भुगतान का जल्द निपटारा करने और पंचायतों में पर्याप्त तकनीकी कर्मियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की बात उठायी गयी।

पंचायतों में अधूरे पंचायत सरकार भवन एवं कन्या विवाह मंडप का निर्माण पूरा कराने, नवनिर्मित भवनों में फर्नीचर और संसाधन उपलब्ध कराने तथा छठे एवं 16वें वित्त आयोग की लंबित राशि शीघ्र जारी करने की मांग भी की गयी। इसके अलावा ग्रामसभा के माध्यम से विकास योजनाओं के चयन में पंचायतों की स्वतंत्रता बनाए रखने तथा इ-पंचायत और ई-ग्राम स्वराज पोर्टल की तकनीकी परेशानियों को दूर करने पर जोर दिया। प्रतिनिधियों ने कहा कि 15 जनवरी 2027 को वर्तमान पंचायत प्रतिनिधियों का कार्यकाल समाप्त होने से पहले परामर्शी समिति के गठन की प्रक्रिया शुरू होनी चाहिए, ताकि पंचायतों के विकास कार्य और स्थानीय स्तर पर निर्णय लेने की व्यवस्था प्रभावित नहीं हो।

बैठक के बाद सभी मुखिया प्रखंड विकास पदाधिकारी से भी मिले। इस दौरान पंचायतों से संबंधित समस्याओं, विकास योजनाओं के क्रियान्वयन और लंबित कार्यों के समाधान को लेकर चर्चा की। बैठक में अभिमन्यु कुमार, ब्रह्मचारी प्रसाद, संजय राजवंशी, रामावतार राम, करण मांझी, संजय कुमार यादव, विनीत कुमार, मुकेश कुमार, विनोद कुमार और राकेश सहित मुखिया संघ के कई प्रतिनिधि मौजूद रहे। सभी ने पंचायतों के हितों और जनप्रतिनिधियों के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को एकजुट होकर सरकार एवं प्रशासन के समक्ष उठाने की बात कही।

- Advertisement -

भईया जी की रिपोर्ट

TAGGED: NAWADA, nawada khabar, nawada live, Nawada news, nawada updates, नवादा
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

कार्तिक पूर्णिमा पर नदियों के तटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, महिलाओं में दिखा भक्ति व उत्साह
बिहारी समाज
तमसा नदी घाट तक बनेगी पक्की सड़क, नगर पर्षद की बैठक में मिली मंजूरी
बिहारी समाज
फर्जी प्रमाणपत्र पर बहाल शिक्षकों के विरुद्ध जिले के नागरिकों ने खोला मोर्चा
बिहारी समाज
सिरोडाबर गांव में डायन के विवाद में भिड़े दो पक्ष, मारपीट में 04 घायल, दो महिला समेत चार गिरफ़्तार
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

कार्तिक पूर्णिमा पर नदियों के तटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, महिलाओं में दिखा भक्ति व उत्साह
बिहारी समाज
तमसा नदी घाट तक बनेगी पक्की सड़क, नगर पर्षद की बैठक में मिली मंजूरी
बिहारी समाज
फर्जी प्रमाणपत्र पर बहाल शिक्षकों के विरुद्ध जिले के नागरिकों ने खोला मोर्चा
बिहारी समाज
सिरोडाबर गांव में डायन के विवाद में भिड़े दो पक्ष, मारपीट में 04 घायल, दो महिला समेत चार गिरफ़्तार
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

कार्तिक पूर्णिमा पर नदियों के तटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, महिलाओं में दिखा भक्ति व उत्साह

नवादा : कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर गमंगलवार को नगर समेत…

By Swatva
बिहारी समाज

तमसा नदी घाट तक बनेगी पक्की सड़क, नगर पर्षद की बैठक में मिली मंजूरी

नवादा : जिले के हसुआ में पौराणिक तमसा नदी घाट तक अब…

By Swatva

फर्जी प्रमाणपत्र पर बहाल शिक्षकों के विरुद्ध जिले के नागरिकों ने खोला मोर्चा

नवादा : फर्जी प्रमाण पत्रों पर बहाल शिक्षकों के विरुद्ध विभागीय जांचों…

By Swatva

सिरोडाबर गांव में डायन के विवाद में भिड़े दो पक्ष, मारपीट में 04 घायल, दो महिला समेत चार गिरफ़्तार

नवादा : जिले के रजौली थाना क्षेत्र के सिरोडाबर गांव में डायन…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?