नवादा : जिले के रजौली अनुमंडल क्षेत्र में शतरंज को बढ़ावा देने और स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित रजौली चेस टूर्नामेंट-2026 सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अनुमंडल स्तरीय प्रतियोगिता में कुल 64 खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। नॉकआउट प्रारूप में आयोजित टूर्नामेंट में सात राउंड के मुकाबले हुए। इस दौरान खिलाड़ियों ने अपने खेल कौशल, धैर्य और रणनीतिक क्षमता का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बिशु ने प्रथम स्थान हासिल कर चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। प्रीतम कुमार रॉय दूसरे और चित्रांश तीसरे स्थान पर रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित समाजसेवी मोहम्मद सफीर उद्दीन ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि शतरंज जैसे बौद्धिक खेल युवाओं में एकाग्रता, धैर्य, अनुशासन और त्वरित निर्णय लेने की क्षमता विकसित करती है। ऐसे आयोजनों से स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।
प्रतियोगिता के निष्पक्ष और सुचारु संचालन में निर्णायक के रूप में आशीष कुमार, रामू कुमार और सोलू ने अहम भूमिका निभाई वहीं, आयोजन को सफल बनाने में आयोजक मंडल के सदस्य पंकज कुमार, वार्ड पार्षद धीरज कुमार चौधरी, मोहम्मद साकिब अशरफ, प्रमोद साव, रिंकेश उर्फ हर्ष राज, रंजन वर्मा और अभिजीत कुमार का योगदान रहा। आयोजन के अंत में आयोजक मंडल ने सभी प्रतिभागियों, मुख्य अतिथि, निर्णायकों और सहयोगियों के प्रति आभार जताया। साथ ही रजौली अनुमंडल में आगामी चतुर्थ संस्करण की प्रतियोगिताओं को नियमित रूप से आयोजित कर स्थानीय खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने का संकल्प दोहराया।
भईया जी की रिपोर्ट

