मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह के इलाके में नीरज सिंह के लिए ‘बड़े सरकार जिंदाबाद’ के नारे लगे हैंं। अनंत सिंह को उनके समर्थक ‘छोटे सरकार’ कहकर बुलाते हेैं। लेकिन इस छोटे सरकार के इलाके में नीरज कुमार के लिए ‘बड़े सरकार’ के नारे अनंत सिंह के लिए दमदार चुनौती की तरह हैंं। दरअसल बीते दिन नीरज कुमार पंडारक में एक मंदिर में पूजा करने पहुंचे। वहां बाहर आने पर समर्थकों ने उन्हें चांदी का मुकुट पहनाकर फुल—माला से लाद दिया और ‘बड़े सरकार जिंदाबाद’ के नारे से स्वागत किया। इस वाकये को नीरज कुमार की तरफ से अनंत सिंह के इलाके में उन्हें आने वाले दिनों के लिए एक चुनोती की तरह देखा जा रहा है।
इसबीच अनंत सिंह की बेटी की शादी में बुलाने और न बुलाने की चर्चा पर जेडीयू एमएलसी नीरज कुमार ने कहा कि वह सबकी बेटी को आशीर्वाद देते हैं। अनंत सिंह भले ही उनकी बेटी के बारे में गलत बोलें, लेकिन वह उनकी बेटी को भी आशीर्वाद ही देंगे। बीते दिन बाढ़ अनुमंडल के पंडारक स्थित पुण्यार्क सूर्य मंदिर में नीरज कुमार का चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान समर्थकों ने बड़े सरकार जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। मालूम हो कि मोकामा और आसपास के इलाके में अनंत सिंह को छोटे सरकार कहा जाता है। लेकिन अब इसी इलाके में नीरज कुमार ‘बड़े सरकार’ के रूप में पेश किये गए हैं। नीरज कुमार के लिए बड़े सरकार के नारे लगना चर्चा का विषय बन गया है। नीरज कुमार और अनंत सिंह से बीच राजनीतिक तल्खी के बीच ‘बड़े सरकार’ के नारे को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
मोकामा विधायक अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी सिंह की शादी 25 नवंबर को होनी है। इस शादी को लेकर अनंत सिंह ने सार्वजनिक रूप से कहा था कि वह जेडीयू एमएलसी नीरज कुमार को निमंत्रण नहीं देंगे। इसके बाद जब नीरज कुमार से इस बारे में प्रतिक्रिया पूछी गई तो उन्होंने कहा कि सबकी बेटी को नीरज आशीर्वाद ही देते हैं। उन्होंने कहा कि बेटियां लक्ष्मी का रूप होती हैं और बेटी को भला कौन आशीर्वाद नहीं देता है, वह सबकी बेटी को दिल से ही आशीर्वाद देते हैं। अनंत सिंह भले ही उनकी बेटी के बारे में गलत बोलें, लेकिन वह उनकी बेटी को भी आशीर्वाद ही देंगे। नीरज कुमार और अनंत सिंह के बीच अदावत पुरानी रही है जिसमें हालिया विधान परिषद चुनाव ने आग में घी का काम किया। अनंत ने खुले तौर पर नीरज कुमार का विरोध किया, लेकिन इसके बाद भी नीरज कुमार चुनाव जीतने में सफल रहे।