अरवल -बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के जन्मदिन के अवसर पर अरवल जनता दल यूनाइटेड परिवार की ओर से उन्हें हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर अरवल जनता दल यूनाइटेड के जिला अध्यक्ष अनंत कुमार वर्मा एवं जिला प्रवक्ता चाँद मलिक ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के कुशल नेतृत्व, ऊर्जावान व्यक्तित्व और विकास के प्रति प्रतिबद्धता से बिहार को प्रगति की नई दिशा मिलेगी। हमें पूर्ण विश्वास है कि उनके नेतृत्व में राज्य में विकास, सुशासन, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं आधारभूत संरचना के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित होंगे तथा बिहार विकसित एवं समृद्ध राज्यों की श्रेणी में अपनी नई पहचान बनाएगा। अरवल जिला जनता दल यूनाइटेड परिवार ईश्वर से कामना करता है कि मुख्यमंत्री जी स्वस्थ एवं दीर्घायु रहें और बिहार की जनता की सेवा करते हुए राज्य को विकसित एवं समृद्ध बनाने के अपने संकल्प में निरंतर सफल हों।
देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट
