नवादा : जिले के सिरदला थाना क्षेत्र के जमुगांय छठ घाट पर पूजा करती महिला की सोने की चैन चोरी हो गयी। महिला नवाबगंज निवासी विधान पार्षद प्रतिनिधि मिथलेश यादव की पत्नी बतायी गयी है। गले से सोने का चैन चोरी करते महिला को महिला पुलिस ने हिरासत में ले लिया। छठ घाट पर थानाध्यक्ष विनय कुमार चौरसिया, एस आई मुकेश कुमार, बीडीओ अमित कुमार, सीओ प्रेम आनंद प्रसाद के साथ दर्जनों की संख्या में महिला-पुरुष पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में डटे थे।

हिरासत में ली गयी महिला खुद को उतर प्रदेश की निवासी बता रही है। पुलिस मामले की छानबीन कर चुरायी गयी करीब डेढ़ लाख रुपए मूल्य के सोने की चैन बरामद करने का प्रयास कर रही है। हिरासत में ली गयी महिला के साथ एक और महिला थी जो पुलिस को चकमा देकर फरार हो गई। सारे मामले मंदिर में लगी सीसीटीवी कैमरा में कैद है जिसकी जांच पुलिस कर रही है।
भईया जी की रिपोर्ट
