-कहीं थाने का दलाल तो नहीं?
नवादा : जिले में दलालों के बल पर थानेदारी तो आम बात है। इससे संबंधित कई खबरें सप्रमाण प्रकाशित होती रही है, भले ही वरीय अधिकारियों द्वारा कार्रवाई शून्य रही हो। कुछ इसी प्रकार का एक ताजा मामला जिले के अकबरपुर थाना का सामने आया है। इससे संबंधित आवेदन पीड़ित ने थानाध्यक्ष को दे न्याय की गुहार लगायी है।
अकबरपुर मुख्य बाजार मेन रोड आलू-प्याज के थोक विक्रेता मो नौशाद पिता स्व अब्दुल गफूर का आरोप है कि दिनांक 15 नवम्बर को मोबाइल नम्बर 6290271842 से मेरे पुत्र मो शफीक आलम के मोबाइल पर फ़ोन आया मैं थाना से बोल रहा हूं दो पैकेट आलू व एक पैकेट प्याज जल्दी थाने पर भेज दो। जब रिक्शा के द्वारा आलू व प्याज भेजा गया तो थाना गेट के पास के दुकानदार अरविंद साव पिता स्व राजो साल द्वारा यह कहकर कि थानाध्यक्ष ने कहा है कि फिलहाल यहीं रखवा लो उतरवा लिया गया। कुछ देर बाद बोला गया बड़ा बाबू दूध के लिए दस हजार रुपए की मांग की गयी।
इतनी बड़ी राशि फिलहाल उपलब्ध नहीं रहने का जवाब देने पर कम से कम तीन हजार रुपए की मांग की। उक्त राशि मोबाइल नम्बर 705569962154 पर भेजने का निर्देश के आलोक में राशि उपलब्ध करा दी गयी। उक्त नम्बर की जांच करने पर किसी गौतम कुमार का नम्बर सामने आया है जिसका खाता भारतीय स्टेट बैंक का बताया गया है। उक्त मामले में ठगी की बू आ रही है। पीड़ित ने थानाध्यक्ष को सप्रमाण आवेदन देकर ठगे गए सामानों व राशि वापसी के साथ संबंधित लोगों के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई की गुहार उच्च लगायी है ताकि थाने के नाम पर कोई और ठगी का शिकार होने से बच सके।
भईया जी की रिपोर्ट
