-छठ पर्व की थी शुभकामनाएं
नवादा : लोक आस्था के महापर्व छठ की महिमा अब सात समंदर पार भी लोगों को आकर्षित कर रही है। जिले के अकबरपुर प्रखंड से एक ऐसी खूबसूरत तस्वीर सामने आई है, जो बिहार की संस्कृति, परंपरा और छठी मैया के प्रति अटूट आस्था को दर्शाती है। जापान से एक विदेशी महिला बिहार की पावन धरती पर छठ महापर्व मनाने पहुंचीं। भारतीय संस्कृति और छठ पूजा की परंपराओं के प्रति उनका लगाव लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

इस खास अवसर पर रजौली के एसडीएम स्वतंत्र कुमार सुमन, पदभार एसडीपीओ अभिषेक कुमार, बीडीओ राधा रमन मुरारी, अकबरपुर थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार, एसआई राजन कुमार सहित जीविका के अधिकारियों ने उनसे मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। अधिकारियों ने उनसे बातचीत कर छठ महापर्व के महत्व और बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं के बारे में जानकारी साझा की। यह दृश्य बताता है कि छठ महापर्व की आस्था और भारतीय संस्कृति की पहचान देश की सीमाओं से परे भी लोगों को आकर्षित कर रही है। सच में, आस्था की कोई सीमा और संस्कृति की कोई सरहद नहीं होती! आप भी बताइए, जापान से बिहार पहुंचकर छठ महापर्व मनाना क्या बिहार की संस्कृति के लिए गर्व की बात नहीं है?
भईया जी की रिपोर्ट
