By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

‘नीतीश सेतु’ कहलाएगा कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6 लेन पुल, PM मोदी 21 को करेंगे उद्घाटन

Amit Dubey
Last updated: November 13, 2026 1:42 pm
By Amit Dubey 1 View
Share
3 Min Read
नीतीश, सेतु, कच्ची दरगाह, बिदुपुर, 6 लेन, पुल, PM मोदी, उद्घाटन
SHARE

पटना के कच्ची दरगाह से वैशाली के बिदुपुर तक बने सिक्स लेन पुल का नाम नीतीश सेतु होगा। पीएम नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को इसका उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने यह ऐलान अपने एक्स हैंडल पर करते हुए जानकारी दी कि राज्य के पूर्व सीएम नीतीश कुमार के सम्मान में कच्ची दरगाह-बिदुपुर ब्रिज का नाम अब ‘नीतीश सेतु’ कर दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को बिहार दौरे के दौरान वैशाली में इसका उद्धाटन कर राष्ट्र को समर्पित करेंगे। सरकार के इस फैसले से JDU गदगद है। पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और डिप्टी सीएम विजय चौधरी ने इसके लिए पीएम मोदी और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का आभार प्रकट किया है।

Contents
सीएम सम्राट का ऐलान, JDU गदगदकिसने बनाया और क्या है खासियत ?
- Advertisement -

सीएम सम्राट का ऐलान, JDU गदगद

सीएम सम्राट चौधरी ने X पर ट्वीट कर कहा-‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 21 नवंबर को बिहार आगमन हो रहा है। इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री जी कच्ची दरगाह-राघोपुर-बिदुपुर छह लेन पुल, जिसका नामकरण राज्य सरकार द्वारा ‘नीतीश सेतु’ किया गया है, राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इसके साथ ही माननीय प्रधानमंत्री राजापाकर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विभिन्न जनोपयोगी एवं विकासात्मक योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी करेंगे।’ इस पुल के चालू हो जाने से उत्तर बिहार के विभिन्न जिलों से पटना आने का समय काफी कम हो जाएगा और इससे लोगों को जाम की समस्या से भी राहत मिलेगी।

किसने बनाया और क्या है खासियत ?

कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6 लेन पुल 22.76 किमी. लंबा है और इसे 4988 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। इसे L&D और कोरियाई कंपनी देबू के ज्वाइंट वेंचर में मिलकर बनाया गया है। पुल के डिजाइन को भी कोरियाई कंपनी ने ही तैयार किया था। नीतीश सेतु की कुल लंबाई 22.76 किलोमीटर है, जिसमें 9.76 किलोमीटर का हिस्सा गंगा पर बनाया गया है। इसमें 13 किमी का एप्रोच रोड है और इसकी चौड़ाई 32 मीटर है। इसे इस तरह से डिजाइन किया गया है कि वाहन 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से इस ब्रिज पर फर्राटा भर सकेंगे। इस ब्रिज को ग्रेटर नोएडा वेस्ट के पर्थला ब्रिज की तर्ज पर बनाया गया है। बिहार के विकास में पूर्व सीएम नीतीश कुमार के योगदान को देखते हुए ही मौजूदा सरकार ने इसका नामकरण उनके नाम पर किया है।

TAGGED: 6 लेन, PM मोदी, कच्ची दरगाह, नीतीश, पुल, बिदुपुर, सेतु
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

छठ घाटों की तैयारियों का एसडीएम, ग्रामीण एसपी एवं एएसपी ने किया भौतिक निरीक्षण
बिहारी समाज
आस्था के साथ हुआ चतुर्दिवसीय महापर्व छठ का आगाज, विधायिका विनीता मेहता ने लिया छठ व्रत का संकल्प
बिहारी समाज
छठ पर नगर का बदलेगा ट्रैफिक रूट, 14 जगहों पर लगेंगे ड्रॉप गेट, अर्घ्य के समय बंद रहेगा वाहनों का परिचालन
बिहारी समाज
रेलवे ट्रैक के किनारे मिला 40 वर्षीय युवक का शव, हत्या या हादसा? जांच में जुटी पुलिस
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

छठ घाटों की तैयारियों का एसडीएम, ग्रामीण एसपी एवं एएसपी ने किया भौतिक निरीक्षण
बिहारी समाज
आस्था के साथ हुआ चतुर्दिवसीय महापर्व छठ का आगाज, विधायिका विनीता मेहता ने लिया छठ व्रत का संकल्प
बिहारी समाज
छठ पर नगर का बदलेगा ट्रैफिक रूट, 14 जगहों पर लगेंगे ड्रॉप गेट, अर्घ्य के समय बंद रहेगा वाहनों का परिचालन
बिहारी समाज
रेलवे ट्रैक के किनारे मिला 40 वर्षीय युवक का शव, हत्या या हादसा? जांच में जुटी पुलिस
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

छठ घाटों की तैयारियों का एसडीएम, ग्रामीण एसपी एवं एएसपी ने किया भौतिक निरीक्षण

पटना/बाढ़ : छठ महापर्व के अवसर पर भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित…

By Swatva

आस्था के साथ हुआ चतुर्दिवसीय महापर्व छठ का आगाज, विधायिका विनीता मेहता ने लिया छठ व्रत का संकल्प

नवादा : लोक आस्था और अटूट श्रद्धा के चतुर्दिवसीय महापर्व छठ की शुरुआत…

By Swatva
बिहारी समाज

छठ पर नगर का बदलेगा ट्रैफिक रूट, 14 जगहों पर लगेंगे ड्रॉप गेट, अर्घ्य के समय बंद रहेगा वाहनों का परिचालन

नवादा : लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर शहर की यातायात व्यवस्था…

By Swatva
बिहारी समाज

रेलवे ट्रैक के किनारे मिला 40 वर्षीय युवक का शव, हत्या या हादसा? जांच में जुटी पुलिस

नवादा : जिले के नेमदारगंज थाना क्षेत्र के न्यू अंसार नगर स्थित रेलवे…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?